'मोदी से आगे निकले राहुल गांधी..', कांग्रेस ने जिस चैनल का सर्वे पेश किया, उसी ने खोल दी पोल
'मोदी से आगे निकले राहुल गांधी..', कांग्रेस ने जिस चैनल का सर्वे पेश किया, उसी ने खोल दी पोल
Share:

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गाँधी (Rahul Gandhi) इन दिनों मृतप्रायः हो चुकी पार्टी को फिर से खड़ा करने के लिए भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं। इस यात्रा से कांग्रेस को काफी उम्मीदें हैं और पार्टी के नेता दावा कर रहे हैं कि, यात्रा के बाद राहुल गांधी का नया और ताकतवर रूप सामने आएगा। इसी क्रम में राहुल को पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) से आगे दिखाने के लिए कांग्रेस ने न्यूज चैनल 'आजतक' (Aaj Tak) के एक ऐसे सर्वे का परिणाम ट्वीट कर दिया, जो कभी हुआ ही नहीं। जब 'आजतक' ने इसे फर्जी और फोटोशॉप बताया, तो कांग्रेस ने बिना कोई सफाई दिए चुपचाप अपना ट्वीट डिलीट कर दिया, लेकिन तब तक यह वायरल हो चुका था।

दरअसल, गुरुवार (13 अक्टूबर 2022) को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से दिल्ली कांग्रेस इकाई ने यह ट्वीट किया था। ट्वीट में 'आजतक' का लोगो लगा एक स्क्रीनशॉट पोस्ट किया गया था। ‘देश का मिजाज’ शीर्षक के साथ इस स्क्रीनशॉट में राहुल को 52 फीसद और पीएम मोदी को 46 फीसद जनता की पसंद बताया गया था। इस पोस्ट में दिल्ली कांग्रेस ने लिखा था कि, 'देश का मिजाज बदल रहा है, जुमलेबाजों को अब जनता ने सबक सिखाने का मन बना लिया है।' जब 'आजतक' ने देखा कि कांग्रेस पार्टी, उसके नाम पर झूठ फैला रही है, तो मीडिया संस्थान ने ट्वीट करते हुए इसे फेक और फोटोशॉप बताया। 'आजतक' ने कांग्रेस की पोस्ट को झूठा बताते हुए लिखा कि, 'दिल्ली कांग्रेस, इस ट्वीट में शेयर की गई जानकारी पूरी तरह से गलत है। यह तस्वीर फोटोशॉप है। आजतक ने ऐसा कोई सर्वे नहीं कराया है। यह पूरी तरह फेक है। हम आशा करते हैं कि आपके जैसे जिम्मेदार राजनीतिक संगठन आजतक के नाम पर गलत खबर वाले इस ट्वीट को तुरंत हटा लेंगे। धन्यवाद।'

सरेआम पोल खुलने के बाद दिल्ली कांग्रेस ने दुष्प्रचार फैलाने के लिए कोई माफी माँगे बगैर ही अपना ट्वीट डिलीट कर दिया। जब तक ट्वीट हटाया गया, तब तक 1500 यूजर इस पोस्ट को लाइक कर चुके थे और 350 से ज्यादा लोग रीट्वीट कर चुके थे। आर्काइव से इस पोस्ट पर नेटीजेंस का रिएक्शन भी देखा जा सकता है। सोशल मीडिया यूजर्स, कांग्रेस का जमकर मजाक उड़ा रहे हैं। एक ट्विटर यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है कि, 'कौन सी भांग पीकर पोस्ट शेयर करते हो भाई।' वहीं, एक अन्य ने लिखा कि, 'अब आजतक भी कांग्रेस का मजाक बनाने लगा है।'

टंकी पर चढ़कर राहुल गांधी ने लहराया तिरंगा, कहा- 'कन्नड़ एक सहायक भाषा है इसका सम्मान नहीं करना'

क्या होती है कार्बन डेटिंग, जिससे पता चलेगी ज्ञानवापी के 'शिवलिंग' की उम्र ? फैसला आज

'मुलायम यादव को भारत रत्न मिले..', पीएम मोदी से सपा की मांग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -