पोल डांस कर ट्रोल हुईं निया शर्मा, जानिए क्यों?
पोल डांस कर ट्रोल हुईं निया शर्मा, जानिए क्यों?
Share:

टेलीविज़न की मशहूर एक्ट्रेस निया शर्मा सोशल मीडिया पर वह काफी एक्टिव हैं। बेबाक और बोल्ड अभिनेत्री निया के डांस के हुनर को तो सभी जानते हैं। कई टेलीविज़न शो में उन्होंने अपने डांस से दर्शकों का दिल जीता है। अब निया ने एक वीडियो साझा किया है जिसमें वह पोल डांस कर रही हैं। हालांकि अपने इस वीडियो के कारण उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। निया जब डांस करती हैं तो उनके पैरों को यूजर्स ने नोटिस किया। कई यूजर्स उनके पैरों को लेकर कमेंट करने लगे।

वीडियो में निया ने येलो कलर का ब्रालेट पहना है एवं ब्लैक स्कर्ट कैरी किया। उन्होंने पोल डांस करते हुए शानदार स्टेप्स दिखाए। उनकी बॉडी फ्लैक्सिबिलिटी देखते ही बनती है। उन्होंने वीडियो साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘पोल पर होना बहुत ही फैन्सी है... सिवाय इसके कि साथ ही बॉडी में दर्द भी होता है।‘ उन्होंने अपनी ट्रेनर का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि वो उनकी नंबर 1 स्टूडेंट हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nia Sharma (@niasharma90)

वीडियो पर निया को ट्रोल करते हुए एक शख्स ने कहा, ‘मैडम पैर कितने गंदे हैं कामवाली पोछा नहीं लगाती क्या?‘ एक शख्स लिखते हैं, ‘पहले पोछा मारो, फर्श पे आपके पैर भी गंदे हो गए धूल से।‘ एक ने कहा, ‘सोचने वाली बात है कि घर के बीच में ये गंदा पैर कैसे है।‘ एक यूजर कहते हैं, ‘जगह साफ नहीं है।‘ वही बात यदि निया के वर्कफ्रंट की करें तो वह पिछली बार ‘झलक दिखला जा 10‘ नजर आई थीं। उन्होंने अपनी डांस परफॉर्मेंस से धमाल मचा दिया था। हालांकि वह सीजन को अपने नाम करने से चूक गई थीं।  

राखी सावंत के एक्स हसबैंड को मिली मारने की धमकी, बोले- 'मैं इतना शरीफ हूं कि...'

'छिन गया घर, ठप्प हुआ बिजनेस', करण टैकर ने किया चौंकाने वाला खुलासा

उर्फी जावेद फैला रही है 'विला वाला प्यार'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -