सामने आया निया शर्मा का बेली डांस वीडियो, मचा रहा धमाल
सामने आया निया शर्मा का बेली डांस वीडियो, मचा रहा धमाल
Share:

टीवी की जानी मानी अभिनेत्रियों में से एक निया शर्मा को आज सभी पसंद करते हैं। निया अपने दमदार अंदाज से फैंस को घायल कर देती हैं। वैसे निया ने हमेशा ही अपने स्टाइलिश आउटफिट और अंदाज से लोगों को मदहोश किया है। वैसे निया आज के समय में सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल हैं और आए दिन वह अपने वीडियो और फोटोज शेयर करती हैं। निया के फैंस को उनका ये खुशमिजाज अंदाज काफी पसंद आता है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by (@nia।sharma।love।you)

वहीँ निया ज्यादातर अपने आउटफिट्स को लेकर कमेंट से घिरी रहती हैं। अब इस समय उनका एक बेली डांस वीडियो सामने आया है जो फैंस के दिलों को छू रहा है। आप देख सकते हैं इस समय निया का यह डांस वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इस वीडियो को निया के फैन पेज पर शेयर किया गया है। वहीँ इस वीडियो में देखा जा सकता है कि निया व्हाइट क्रॉप टॉप और शॉर्ट्स में नजर आ रही हैं। इस दौरान वह अपनी दोस्त के साथ मिलकर बेली डांस करती दिख रही हैं। वहीँ उनके डांस का ये अंदाज इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है और फैंस उनकी जमकर तारीफें करते दिख रहे हैं।

अब अदाकारा के काम की बात करें तो निया शर्मा ने टीवी सीरियल "काली" से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस शो के बाद निया ने टीवी शो "एक हजारों में मेरी बहना है" सीरियल में काम किया और मशहूर हो गईं। इस शो के बाद जी टीवी के सीरियल "जमाई राजा" में निया ने रोशनी पटेल के किरदार को निभाया था जिसके चलते वह घर-घर में लोगों के दिलों में बस गईं। अब वह कई म्यूजिक वीडियो और वेब सीरीज में दिखती हैं।

हिंदी दिवस: आज विज्ञान भवन में सम्मान और पुरस्कार वितरण करेगी सरकार, अमित शाह रहेंगे मौजूद

इंदौर: डांसिंग कॉप रंजीत सिंह को मिला 'वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकार्ड्स' का कमिटमेंट सर्टिफ़िकेट

रश्मि देसाई की तस्वीरों ने लूटा दिल, यूजर बोले- हद कर दी आपने।।।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -