पिता रहे कांग्रेस के विधायक, बहु निकली आतंकी संगठन ISIS की सदस्य..NIA ने किया गिरफ्तार
पिता रहे कांग्रेस के विधायक, बहु निकली आतंकी संगठन ISIS की सदस्य..NIA ने किया गिरफ्तार
Share:

बैंगलोर: राष्ट्रीय जाँच एजेंसी (NIA) ने सोमवार (3 जनवरी 2022) को कर्नाटक में छापेमारी कर दीप्ति उर्फ मरियम को अरेस्ट कर लिया है। वह बीएम बाशा की बहू और अब्दुल रहमान की पत्नी है। बता दें कि बाशा कांग्रेस से MLA रहे मशहूर कन्नड़ लेखक बीएम इदिनाबा के पुत्र हैं। उनकी बहू मरियम को आतंकी संगठन ISIS से कथित रिश्ते होने के इल्जाम में हिरासत में लिया गया है। वह मेंगलुरु के निकट मस्तीकट्टे गाँव में रहती है।

NIA के डिप्टी एसपी कृष्ण कुमार की अगुवाई वाली टीम ने उनके घर की तलाशी ली। इस दौरान सुरक्षा एजेंसी को कई डाक्यूमेंट्स मिले। NIA ने मेंगलुरु की एक लोकल कोर्ट से मरियम को रिमांड पर लिया और पूछताछ के लिए नई दिल्ली ले गई। NIA ने एक बयान में जानकारी दी है कि एजेंसी ने कर्नाटक पुलिस के सहयोग से एक ISIS ऑपरेटिव दीप्ति मारला उर्फ मरियम को पकड़ा है। उल्लेखनीय है कि NIA ने अगस्त में भी इस घर पर रेड मारी थी और रहमान के चचेरे भाई अम्मार को कथित ISIS लिंक के आरोप में अरेस्ट किया था। NIA ने उस वक़्त मरियम से पूछताछ की थी, किन्तु उसे गिरफ्तार नहीं किया था। मीडिया रिपोर्ट्स से पता चलता है कि विगत पाँच माह में पर्याप्त साक्ष्य जुटाने के बाद एजेंसी ने उसे अरेस्ट किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स में कर्नाटक पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से बताया गया है कि, 'मरियम उर्फ दीप्ति मारला ISIS के सदस्य अजमाला के संपर्क में थी। वह इदिनाबा के पोते की पत्नी है। अजमाला कुछ वर्ष पूर्व सीरिया भाग गई थी और माना जाता है कि वह ISIS की कट्टर सदस्य बन चुकी है।' उन्होंने बताया कि विवाह से पहले मरियम हिंदू थी। वह एक संपन्न परिवार से है। उसने UAE में पढ़ाई की है। वहाँ वह इस्लाम की तरफ आकर्षित हुई। इसके बाद उसने धर्म परिवर्तन कर निकाह कर लिया था। NIA ने बताया कि, 'जाँच के दौरान, यह पता चला है कि सीरिया/इराक में आतंकी संगठन ISIS का पतन होने के दौरान, दीप्ति मारला और मोहम्मद अमीन, जनवरी और मार्च 2020 में ISIS का समर्थन करने के लिए कश्मीर भी गए थे।'

केरल से भागकर ISIS की 'दुल्हन' बनी थी आयशा.., अब SC ने केंद्र से कहा- उसे वापस भारत लाने पर..

 

अनिल देशमुख के खिलाफ ED ने दायर की 7000 पन्नों की चार्जशीट, इन लोगों के नाम आए सामने

मुसलामानों के बाद अब मोदी सरकार का नया टार्गेट ईसाई .., कांग्रेस नेता चिदंबरम का आरोप

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -