झूठी है निक-प्रियंका की शादी? इस पत्रकार ने उठाए गंभीर सवाल
झूठी है निक-प्रियंका की शादी? इस पत्रकार ने उठाए गंभीर सवाल
Share:

शादी और रिसेप्शन के बाद जहां प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल न्‍यूयॉर्क की एक मैगजीन ने प्रियंका को 'ग्लोबल स्कैम आर्टिस्ट' बताया है. जी हाँ... इस विदेशी मैगजीन में प्रियंका के बारे में कई ऐसी बातें लिखी थी जिसे जानने के बाद सभी लोग भड़क गए. हालांकि बाद में विवाद बढ़ता देख मैगजीन ने खबर को लेकर माफी मांगी और आर्टिकल को अपनी वेबसाइट से हटा लिया.

सूत्रों की माने तो 'द कट' नाम की इंटरनेशनल मैगजीन ने प्रियंका और निक के रिश्ते पर एक आर्टिकल लिखा था और उन्होंने अपने इस लेख का टाइटल 'क्‍या प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का प्‍यार सच्चा है?' रखा था. सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि उस आर्टिकल में प्रियंका चोपड़ा से निक जोनस की शादी को एक 'धोखा' बताया गया. ये आर्टिकल करीब 1000 शब्दों से ज्यादा का था जिसमें प्रियंका और निक के रिलेशन को झूठा बताया. उन्होंने निक को सलाह देते हुए कहा- निक अगर आप इस आर्टिकल को पढ़ रहे हैं तो जल्द से जल्द बच निकलिए.

सूत्रों की माने तो इस आर्टिकल को मारिया स्मिथ नाम की एक महिला पत्रकार ने लिखा था. उनके इस आर्टिकल को लेकर अब उनकी आलोचना की जा रही है. मारिया ने अपने आर्टिकल में प्रियंका और निक के रिश्ते पर सवाल उठाए हैं.

दो बार शादी करने के बाद दो बार हनीमून पर भी जाएंगे प्रियंका-निक

शादी के बाद निक-प्रियंका ने करवाया रोमांटिक फोटोशूट

प्रियंका के लाल लहंगे पर लिखे हैं 3 खास लोगों के नाम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -