दो बार शादी करने के बाद दो बार हनीमून पर भी जाएंगे प्रियंका-निक
दो बार शादी करने के बाद दो बार हनीमून पर भी जाएंगे प्रियंका-निक
Share:

1-2 दिसंबर को बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अपने विदेशी मंगेतर निक जोनस से शादी कर ही ली है. आपको बता दें इस कपल ने जोधपुर के ताज उमेद भवन में शाही अंदाज़ में शादी की थी. शादी के बाद प्रियंका और निक ने पहला रिसेप्शन दिल्ली में दिया था जिसमे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दस्तक दी थी. अब हाल ही में प्रियंका और निक के हनीमून का पूरा शिड्यूल सामने आया है.

ऐसा सुनने में आया है कि प्रियंका और निक एक नहीं बल्कि दो-दो हनीमून पर जाएंगे. जी हाँ... सूत्रों की माने तो प्रियंका दिसंबर के अंत तक अपनी अपकमिंग फिल्म 'पिंक इज स्काई' की शूटिंग करने के बाद क्रिसमिस के कारण फिल्म से ब्रेक लेंगी और इसके बाद वह अपने पहले हनीमून पर निकलेंगी. सूत्रों की माने तो प्रियंका अपने पति निक के साथ 27 दिसंबर को रवाना होंगी और नये साल 2019 में जनवरी के पहले हफ्ते में ही वापस भारत लौटेंगी.

भारत आने के बाद प्रियंका अपनी अगली फिल्म के लिए अहमदाबाद में शूटिंग शुरू कर देंगी. सुनने में आया है कि अपने सभी जरुरी काम खत्म करने के बाद प्रियंका-निक एक बार फिर हनीमून पर निकलेंगे. सूत्रों की माने तो प्रियंका और निक 15 और 16 दिसंबर को मुंबई में अपनी शादी की पार्टी देंगे.

शादी के बाद निक-प्रियंका ने करवाया रोमांटिक फोटोशूट

प्रियंका के लाल लहंगे पर लिखे हैं 3 खास लोगों के नाम

निक संग शादी की ख़ुशी बर्दाश्त नहीं कर पाई प्रियंका, दिया ऐसा जवाब

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -