भोपाल के वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में आया नया मेहमान
भोपाल के वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में आया नया मेहमान
Share:

भोपाल। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व से बुधवार को एक घायल मादा तेंदुए को रेस्क्यू किया गया है, जिसके चलते भोपाल के वन विहार नेशनल पार्क में नया मेहमान जुड़ गया है। मादा तेंदुआ घायल होने की वजह से चल नहीं पा रही है, लेकिन उसके तेवर बेहद आक्रामक है, अभी उसे क्वारंटाइन रखा जायेगा। डॉक्टरों की टीम के द्वारा उसकी सेहत पर नजर रखी जाएगी। 

वन विहार की डायरेक्टर पद्मप्रिया बालकृष्णन के अनुसार, बुधवार को वन विहार में वयस्क मादा तेंदुए को रेस्क्यू किया गया। वन्यप्राणी रेस्क्यू स्क्वॉड एसटीआर के द्वारा मटकुली परिक्षेत्र की झिरिया बीट से तेंदुए को रेस्क्यू किया। मादा तेंदुए को वन्यप्राणी चिकित्सक डॉ. गुरुदत्त शर्मा, डॉ. प्रशांत देशमुख और वाइल्ड लाइफ कंजर्वेशन ट्रस्ट के नेतृत्व में रेस्क्यू वाहन से वन विहार लाया गया।

वन विहार लाए गए घायल मादा तेंदुए का वन्यप्राणी चिकित्सक वन विहार डॉ. अतुल गुप्ता ने स्वास्थ्य परीक्षण किया है जिसके चलते उसे क्वारंटाइन कर दिया। अब उसकी गतिविधियों और उसके व्यवहार पर सतत नज़र रखी जा रही है। उसकी तबियत में सुधार आने के बाद फैसला होगा कि, उसे वन विहार में रखा जाएगा या जंगल में छोड़ दिया जाएगा ।

प्रदेश की राजधानी में तैयार हो रहा देश का सबसे बड़ा क्रूज

60 साल पुराने वैष्णव पॉलिटेक्निक कॉलेज का बदलेगा स्वरूप

पुराने वीडियो को फिर से किया वायरल, जांच में जूटा रेलवे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -