इस राज्य में लागू हुई नई शिक्षा नीति, होंगे ये बड़े बदलाव
इस राज्य में लागू हुई नई शिक्षा नीति, होंगे ये बड़े बदलाव
Share:

देहरादून: उत्तराखंड नई शिक्षा नीति लागू करने वाला देश का प्रथम प्रदेश बन गया है। उत्तराखंड में 12 जुलाई मतलब मंगलवार से नई शिक्षा नीति लागू कर दी गई है। प्रदेश में सर्वप्रथम विद्यालयी शिक्षा के अंतर्गत प्राइमरी एजुकेशन में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 (NEP) को आरम्भ किया गया है। विद्यालयी शिक्षा विभाग ने इसकी तैयारी पहले ही पूरी कर ली थी।

बता दें कि शिक्षा महानिदेशालय में सीएम पुष्कर सिंह धामी बाल वाटिकाओं का उद्घाटन कर सूबे में नई शिक्षा नीति का औपचारिक तौर पर शुभारंभ करेंगे। इसके साथ ही उत्तराखंड नई शिक्षा नीति लागू करने वाला भारत का पहला प्रदेश बन गया है। प्रदेश के समस्त जनपदों में विकासखंड स्तर पर चिन्हित को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद तौर पर बालवाटिकाओं का क्षेत्रीय विधायक एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उद्घाटन करेंग।

क्या है नई शिक्षा पॉलिसी?
भारत सरकार ने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 शुरू की है। जिसके अंतर्गत सरकार ने एजुकेशन पॉलिसी में बहुत सारे परिवर्तन किए हैं। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के जरिए भारत को वैश्विक ज्ञान महाशक्ति बनाना है। अब मानव संसाधन प्रबंधन मंत्रालय शिक्षा मंत्रालय के नाम से जाना जाता है। नेशनल एजुकेशन पालिसी के अंतर्गत 2030 तक स्कूली शिक्षा में 100 फीसदी जीईआर के साथ पूर्व विद्यालय से माध्यमिक विद्यालय तक शिक्षा का सार्वभौमीकरण किया जाएगा। बता दें कि पहले 10 प्लस 2 का पैटर्न फॉलो किया जाता था। लेकिन अब नई शिक्षा नीति के अंतर्गत 5 प्लस 3 प्लस 3 प्लस 4 का पैटर्न फॉलो किया जाएगा।

झारखंड में हुआ 16,000 करोड़ परियोजनाओं का लोकार्पण, PM मोदी बोले- 'बाबा के भक्तों को होगी सहुलियत'

कर्नाटक में बारिश का कहर, दीवार गिरने से महिला और बेटी की मौत

जम्मू कश्मीर: कठुआ में किसने तोड़ी हनुमान जी की प्रतिमा ? क्षेत्र में फैला तनाव

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -