गुलजार साहब को अपनी ऑटोबायोग्राफी देने पहुंची नीना गुप्ता, वीडियो किया शेयर
गुलजार साहब को अपनी ऑटोबायोग्राफी देने पहुंची नीना गुप्ता, वीडियो किया शेयर
Share:

बॉलीवुड की जाने मानी लोकप्रिय अभिनेत्री नीना गुप्ता की ऑटोबायोग्राफी लॉन्च हो चुकी है। इस बुक के पेश होने के पश्चात् एक्ट्रेस के जीवन से संबंधित कई खुलासे भी हुए, जिसके कारण वो चर्चाओं में हैं। अब उनका एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो गुलजार साहब को अपनी ऑटोबायोग्राफी भेंट करती दिखाई दे रही हैं। हालांकि, इस के चलते वो बहुत नर्वस नजर आई।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Neena Gupta (@neena_gupta)

वही इस वीडियो को नीना गुप्ता ने अपने इंस्टाग्राम खाते पर साझा किया है। इसमें गुलजार साहब अपने घर के द्वार पर खड़े नजर आ रहे हैं। उनके हाथ में नीना गुप्ता की पुस्तक है। वहीं, नीना गुप्ता बोल रही हैं- 'मैं उम्मीद करती हूं कि ये पढ़ लें।' फिर वो गुलजार जी से कहती हैं- पढ़ोगे? फिर अभिनेत्री कहती हैं- 'मैं अपनी बुक देने आई हूं गुलजार साहब को।' नीना उनसे ये भी बोलते हैं कि आप पढ़कर बताना कि आपको कैसी लगी। फिर वो उन्हें बाय बोलकर चली जाती हैं। 

वही नीना के इस पोस्ट को इंस्टाग्राम पर 4 लाख से अधिक लोगों ने देखा है। वहीं, अनिल कपूर समेत कई स्टार्स ने कमेंट भी किया है। अनिल कपूर ने लिखा कि 'फैब नीना... आपकी पुस्तक पढ़ने के लिए उत्सुक हूं।' नीना गुप्ता ने कई हिट मूवीज में काम किया है। उन्हें नेशनल फिल्म अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने कई टेलीविज़न सीरियल्स में भी बेहतरीन अभिनय किया है। हाल ही में उनकी बेटी मसाबा ने उनके एक पुराने विज्ञापन का वीडियो साझा किया था। इसे देखकर प्रशंसकों को पुराने दिनों की याद आ गई थी। 

शादी के बाद पति संग कुछ इस अंदाज में नजर आई यामी गौतम, लुक ने फैंस को किया दीवाना

जावेद अख्तर ने सुनाया शोले के मशहूर किरदार 'सांभा' से जुड़ा ये जबरदस्त किस्सा

बच्चन परिवार की लेडी करेगी अब डिजिटल डेब्यू, वेब सीरीज ‘सदाबहार’ के जरिए मचाएगी धूम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -