शादी के बाद पति संग कुछ इस अंदाज में नजर आई यामी गौतम, लुक ने फैंस को किया दीवाना
शादी के बाद पति संग कुछ इस अंदाज में नजर आई यामी गौतम, लुक ने फैंस को किया दीवाना
Share:

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री यामी गौतम हिमाचल प्रदेश में निर्देशक आदित्य धर संग चोरी-चुप्पे शादी रचाने के पश्चात् मुंबई लौट आई हैं। यामी गौतम तथा आदित्य धर को साथ में मुंबई हवाईअड्डे पर देखा गया। यहां उनके साथ हस्बैंड आदित्य धर भी थे। यामी गौतम और आदित्य धर घर वापस लौट चुके हैं। मुंबई हवाईअड्डे पर दोनों को साथ में देखा गया। यहां यामी गौतम गुलाबी रंग के फ्लोरल प्रिंट वाले सलवार-सूट में दिखाई दी। उन्होंने पैरों में सिल्वर कलर की सैंडल पहनी थी। साथ-साथ उन्होंने सफेद कलर का मास्क तथा फेस शील्ड लगाई थी। 

यामी गौतम

यामी गौतम को हाथों में लाल चूड़ा, पैरों में पायल तथा चुटकी पहने भी देखा गया। वह बहुत खूबसूरत लग रही थीं। साथ ही यामी गौतम तथा आदित्य धर के हाथों में ब्राउन कलर के बैग्स थे। आदित्य धर ब्लू कलर की फेस शील्ड तथा ब्लैक मास्क में नजर आए। आदित्य ने ब्लैक हूडी एवं जीन्स पहनी थी। दोनों अपने लुक्स में कोरोना सुरक्षा का पालन करते हुए नजर आए। बता दें कि यामी एवं आदित्य ने 4 जून को हिमाचल प्रदेश के मंडी में विवाह कर लिया था। इस शादी में दोनों के परिवार सम्मिलित हुए थे। दोनों ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा कर इस बारे में बताया था। 

यामी गौतम

यामी ने आदित्य धर संग शादी के मंडप में ली तस्वीर को साझा किया था। इसके साथ उन्होंने कहा था कि दोनों ने शादी कर ली है। प्राइवेट शख्स होने के नाते दोनों की शादी इंटीमेट सेरेमनी में परिवार की उपस्थिति में हुई है। यामी और आदित्य ने प्रशंसकों से उनका आशीर्वाद और शुभकामनाएं भी मांगी थी।

यामी गौतम

जावेद अख्तर ने सुनाया शोले के मशहूर किरदार 'सांभा' से जुड़ा ये जबरदस्त किस्सा

बच्चन परिवार की लेडी करेगी अब डिजिटल डेब्यू, वेब सीरीज ‘सदाबहार’ के जरिए मचाएगी धूम

विक्की कौशल ने शेयर किया मजेदार वीडियो, सीख रहे हैं ये खास मार्शल आर्ट और डांस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -