गाँव जा रही थी नीलम...तभी रास्ते में मिल गया शकील, और फिर
गाँव जा रही थी नीलम...तभी रास्ते में मिल गया शकील, और  फिर
Share:

पटना: बिहार के भागलपुर में एक महिला का निर्मम तरीके से कत्ल कर दिया गया है। मृतका का नाम नीलम यादव बताया जा रहा है। आरोप है कि खुद से दूरी बनाने से नाराज मोहम्मद शकील ने नीलम के कान, हाथ और स्तन काटे। क़त्ल करने के शकील फरार हो गया है जिसकी तलाश में निरंतर छापेमारी चल रही है। पुलिस ने शकील के भाई को हिरासत में ले लिया है। घटना शनिवार (3 दिसम्बर 2022) की है।

कुछ खबरों का कहना है कि घटना पीरपैंती थाना इलाके की है। यहाँ के गाँव दिलौरी की रहने वाली 42 साल की विवाहिता नीलम यादव और मोहम्मद शकील में पहले से नजदीकी बताई जा रही है। दोनों के खेत बगल-बगल थे। शकील का नीलम के घर पहले से आना-जाना भी था। इसी के चलते शकील नीलम के परिवार के बाकी सदस्यों के साथ भी घुल-मिल चुका था। कुछ दिनों के उपरांत नीलम के परिवार वालों को शकील की नीलम पर बिगड़ी नीयत का शक हुआ। परिजनों ने उसके घर आने पर रोक लगा दी। नीलम को भी शकील से दूर रहने की हिदायत भी दी।

कहा जा रहा है कि घर वालों की सख्ती के उपरांत नीलम ने शकील से मिलना-जुलना तक बंद कर दिया था। इस बात से शकील काफी नाराज रहने लगा। उसने बीच में कई बार नीलम यादव से मिलने की कोशिश की लेकिन उसे अनदेखा कर दिया गया। घटना के दिन नीलम बाजार गई थी। वहाँ से लौटने के दौरान शकील ने रास्ते में उन पर धारदार हथियार से हमला किया। आरोप है कि इस दौरान उसने 20 से 25 वार किए। आरोपित ने नीलम के स्तनों के अलावा कानों और हाथ पर भी घाव दिए।

 

बहुत गंभीर रूप से घायल नीलम को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहाँ उन्हें मृत घोषित किया गया। मृतका ने मृत्यु पूर्व अपने बयान में शकील मियाँ का नाम भी लिया है। मृतका के पति अशोक यादव ने केस की तहरीर थाने में दी है। उन्होंने पुलिस पर लीपापोती का भी इल्जाम लगाया है। कहा जा रहा है कि शकील की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। वहीं उसके भाई को हिरासत में ले कर के भी पूछताछ की जा रही है।

राजस्थान पुलिस ने नाकाम की बड़ी साजिश, विस्फोटक से भरी मारुती स्विफ्ट बरामद, ड्राइवर फरार

शादी समारोह में 10 वर्षीय बच्ची के साथ दरिंदगी, मां को धमकी देकर फरार हुआ आरोपी

एकतरफा प्यार में सनकी आशिक ने नाबालिग को मार डाला, बचाने आए माँ-भाई पर भी हमला

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -