लॉकडाउन में छात्र ने शुरू किया था ड्रग्स बेचना, NCB ने किया गिरफ्तार
लॉकडाउन में छात्र ने शुरू किया था ड्रग्स बेचना, NCB ने किया गिरफ्तार
Share:

बॉलीवुड सेलिब्रिटी और मुंबई के कई हिस्सों में ड्रग सप्लाई करने वाले एक छात्र को हाल ही में NCB ने गिरफ्तार कर लिया है। जी दरअसल इस मामले में मिली जानकारी के मुताबिक जब NCB के अधिकारी आरोपी छात्र को गिरफ्तार करने के लिए गए तो आरोपी ने उनके ऊपर कुत्ते छोड़ दिए। कहा जा रहा है आरोपी कॉलेज में पढ़ता है और मुंबई के बांद्रा इलाके में रहता है। इस मामले में मिली जानकारी के मुताबिक वह बॉलीवुड सेलिब्रिटी और मुंबई के अलग-अलग हिस्सों में रहने वाले लोगों को ड्रग्स सप्लाई करता है।

कहा जा रहा है आरोपी ने लॉकडाउन के समय ड्रग्स बेचने का काम शुरू किया था। इस मामले में मिली जानकारी के मुताबिक NCB ने जब आरोपी के घर पर छापा मारा उस दौरान सबसे पहले तो आरोपी ने उनके साथ बदतमीजी की और उसके बाद उसने उनके ऊपर घर के कुत्तों को छोड़ दिया। इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है। आप सभी जानते ही होंगे बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मामले में NCB सभी ड्रग पेडलर्स की तलाश में है। इस मामले में पहले से गिरफ्तार समीर वानखेडे से जानकारी मिलने के बाद NCB ने गोवा से 3 लोगों को गिरफ्तार किया था। इस लिस्ट में से एक आरोपी सुशांत सिंह राजपूत को ड्रग सप्लाई करता था।

जी दरअसल समीर वानखेडे ने जो जानकारी दी थी उसी के आधार पर NCB ने गोवा में कई जगहों पर छापा मार कर बड़ी मात्रा में ड्रग्स और पेडलर्स को हिरासत में लिया है। केवल इतना ही नहीं बल्कि बॉलीवुड ड्रग्स मामले में NCB ने कोर्ट में 12,000 पेज का आरोप पत्र दाखिल किया है।

पति-पत्नी में ऐसा बढ़ा विवाद कि गुस्से में पति ने काट दिए पत्नी के दोनों हाथ

Realme 8 Pro भारत में हुआ लॉन्च, यहां देंखे पूरा विवरण

दुनियाभर की जेलों में कैद हैं 8000 भारतीय, सऊदी अरब में सबसे अधिक

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -