पति-पत्नी में ऐसा बढ़ा विवाद कि गुस्से में पति ने काट दिए पत्नी के दोनों हाथ
पति-पत्नी में ऐसा बढ़ा विवाद कि गुस्से में पति ने काट दिए पत्नी के दोनों हाथ
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश में दिन पर दिन अपराध के मामले बढ़ते चले जा रहे हैं। यहाँ महिलाओं के साथ घरेलू हिंसा भी बहुत बढ़ चुकी है। हाल ही में एक नया मामला सामने आया है। यह जो नया मामला सामने आया है वह सागर जिले का है। जी दरअसल यहां एक पति ने दरिंदगी की सारी हदों को पार कर डाला है। बीते सोमवार की रात 20 साल की आरती गोंड और उसके पति रणवीर में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि रणवीर ने गुस्से में कुल्हाड़ी से आरती के दोनों हाथ काट दिए। इस घटना के होने के बाद आरती के ससुर और जेठानी उसे लेकर दोपहर 2 बजे भोपाल के हमीदिया अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने आरती का हाथ चेक किया और फौरन ऑपरेशन करने का फैसला लिया।

खबरों के मुताबिक 9 डॉक्टरों की टीम ने शाम 4 बजे ऑपरेशन शुरू किया था जो रात एक बजे तक चला। इस ऑपरेशन को करने के दौरान डॉक्टरों ने आरती के दोनों हाथों को जोड़ दिया। वैसे आप सभी को बता दें कि यह ऐसा पहला मामला नहीं है बल्कि इससे पहले भी एक मामला सामने आ चुका है। इसे 2 हफ्ते के अंदर दूसरा मामला कहा जा रहा है।

क्या हुआ था- जी दरअसल रात को आरती और रणवीर के बीच किसी बात पर विवाद हो गया था। कुछ ही समय में विवाद बढ़ गया और उसके बाद रणवीर गुस्से में आकर आरती को घर से बाहर लाया। इसके बाद वह आरती को घर से करीब 1 किलोमीटर दूर जंगल में ले गया और वहां उसने आरती के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काट दिए। इस दौरान आरती के दोनों हाथों की हड्डियां, नसें और लिगामेंट अलग हो गए। आरती जोर जोर से चिल्लाने लगी और उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग इकठ्ठा हो गए। उसके बाद उसे सागर के मेडिकल भेजा गया, लेकिन उसकी स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे भोपाल रेफर कर दिया।

दुनियाभर की जेलों में कैद हैं 8000 भारतीय, सऊदी अरब में सबसे अधिक

भारत में लॉन्च हुआ Realme 8 स्मार्टफोन, जानिए स्पेसिफिकेशन

सुनील छेत्री के बिना दुबई में ओमान, यूएई के खिलाफ मैच खेलेंगी भारतीय फुटबॉल टीम

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -