अपहरणकर्ताओं ने नौसैनिक को जलाया जिंदा, जांच में जुटी पुलिस
अपहरणकर्ताओं ने नौसैनिक को जलाया जिंदा, जांच में जुटी पुलिस
Share:

मुंबई: मुंबई से हाल ही में एक बड़ी खबर आई है। जी दरअसल यहाँ के पालघर जिले में एक नौसैनिक का अपहरण करने के बाद जिंदा जला दिया गया है। खबरों के मुताबिक गंभीर रूप से जल चुके नेवी सेलर को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था लेकिन अब उसकी मौत हो गई है। इस मामले में मृतक का नाम सूरज कुमार बताया जा रहा है जिसकी पोस्टिंग INS कोयंबतूर में थी। खबरों के मुताबिक पालघर के जंगल में 5 फरवरी को सूरज को जली अवस्था में गांव वालों ने देखा था। उसके बाद गाँववालों ने पुलिस को सुचना दी।

सुचना मिलते ही पहले सूरज को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन जब उसकी तबियत ज्यादा खराब हो गई तो मुंबई के आई एनएस अश्विनी अस्पताल में उसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। अब इस मामले में पालघर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस सूत्रों का कहना है सूरज ने बताया था कि एयरपोर्ट के पास उसका अपहरण किया गया और 10 लाख की फिरौती मांगी गई थी। वहीं जब अपहरणकर्ताओं को लगा कि पैसे नही मिलेंगे तो उन्होंने उसे पालघर के जंगल मे लाकर जला दिया और भाग गए।

पालघर पुलिस का कहना है मृतक का नाम सूरज कुमार मिथिलेश दुबे है। वह नौसेना में लीडिंग सी मेन थे और झारखंड में रांची के रहने वाले हैं। बीते 30 जनवरी को छुट्टी खत्म होने के बाद सूरज ने सुबह 8 बजे रांची से विमान पकड़ा और रात 9 बजे चेन्नई एयरपोर्ट पर उतरे। वहीं जब वह एयरपोर्ट से बाहर निकले तो 3 अज्ञात लोगों ने रिवॉल्वर की नोक पर उन्हें धमकाया और 5 हजार रुपये का मोबाइल छीन कर सफेद रंग की SUV गाड़ी में बैठा लिया। उसके बाद उनसे 10 लाख की फिरौती मांगी और 3 दिन तक चेन्नई में कैद रखा।

जापान में एक बार फिर महसूस हुए भूकंप के झटके

सरकार को सचिन को अपने समर्थन में ट्वीट के लिए नहीं कहना चाहिए: राज ठाकरे

राखी सावंत के खुलासे पर Ex ब्वॉयफ्रेंड अभिषेक ने दिया बड़ा बयान, कहा- यह वो राखी नहीं है...

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -