अब रामसेतु तक पहुंचना हो जाएगा आसान
अब रामसेतु तक पहुंचना हो जाएगा आसान
Share:

चैन्नई : तमिलनाडु में पुराने पंबन पुल के स्थान पर नए पुल के निर्माण का फैसला लिया गया है। इसके साथ ही तूफान में तबाह हो चुकी रेलवे लाइन भी फिर से बिछाई जाएगी। सोमवार को रेल मंत्रालय ने इन परियोजनाओं को विशेष मंजूरी दी है। इनके पूरा होने पर रामसेतु पहुंचना आसान हो जाएगा। जानकारी के लिए बता दें मौजूदा पंबन पुल तमिलनाडु में मुख्य भूमि को रामेश्वरम से जोड़ता है, जहां से धनुषकोडि में रामसेतु तक रास्ता जाता है। पंबन पुल 1914 में यातायात के लिए खोला गया था। इसकी विशेषता यह है कि इसके ऊपर से ट्रेनें और नीचे से जलपोत गुजर सकते हैं। यह पुल अब अपनी आयु पूरी कर चुका है।

ख़र्च होंगे इतने करोड़ 

जानकारी के लिए बता दें रामेश्वरम तक की 17.20 किलोमीटर लंबी रेलवे लाइन 1964 में आए समुद्री तूफान में बह गई थी। तबसे किसी भी सरकार ने उसे दोबारा बनाने की जरूरत नहीं समझी। अब इन दोनों का एक साथ निर्माण होगा। इसमें पुल पर ढाई सौ करोड़ व रेलवे लाइन पर सवा दो सौ करोड़ रुपए खर्च का अनुमान है।

ऑटोमैटिक होगा संचालन

अधिकारीयों कि माने तो पुल का निर्माण आधुनिकतम प्रौद्योगिकी से होगा, जिनका इस्तेमाल केवल यूरोप में हुआ है। पुराने पुल से नए पुल में बीच का हिस्सा लिफ्ट की भांति सीधा ऊपर-नीचे होगा जिससे ऊंचे जहाज आसानी से गुजर सकें। इसके लिए पुल की ऊंचाई तीन मीटर अधिक रखी जाएगी। पुराने पुल को खोलने बंद करने की प्रक्रिया मैन्युअल है। जबकि नए पुल का संचालन पूर्णत ऑटोमैटिक होगा।

इस कारण यंहा अब भी जारी है पुलिस सर्चिंग

जम्मू-कश्मीर : जमकर दहाड़े भारतीय शेर, आज सुबह किए 6 आतंकी ढेर

SAMSUNG ने दिया नए साल का तोहफा, घटाएं इन दमदार फ़ोन के दाम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -