मानवता पर मंडराया एक और ख़तरा, स्पेस स्टेशन से दिखा पिघलता हुआ विशालकाय ग्लेशियर...
मानवता पर मंडराया एक और ख़तरा, स्पेस स्टेशन से दिखा पिघलता हुआ विशालकाय ग्लेशियर...
Share:

नई दिल्ली: ये दौर समूची मानवता और धरती के लिए बहुत बड़े संकट का दौर साबित हो रहा है. एक के बाद एक भयावह खबरें मानवता के वजूद पर खतरे की तरह मंडराती नज़र आ रही हैं. इसी बीच NASA द्वारा कुछ ऐसी जानकारी साझा की गई है, जो किसी बड़े संकट का संकेत लग रही हैं. दरअसल, नासा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक विशालकाय ग्लेशियर की तस्वीर पोस्ट की है, जो धीरे-धीरे पिघल रहा है. 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by NASA (@nasa)

तस्वीर फ्रांस के एस्ट्रोनॉट थॉमस पेसकुएट ने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से ली है. जिस ग्लेशियर की ये तस्वीर है, उसका नाम है अपसाला ग्लेशियर. यह अर्जेंटीना और चिली के दक्षिणी पतागोनियन आइसफील्ड का तीसरा सबसे बड़ा ग्लेशियर है. NASA ने बताया है कि ये ग्लेशियर दिन प्रतिदिन सिमटता जा रहा है. नासा के मुताबिक, ये बात अंतरिक्ष यात्रियों तथा पृथ्वी अवलोकन करने वाले उन उपग्रहों द्वारा नोटिस की गई है, जो जलवायु में हो रही प्रगति की निगरानी में वैज्ञानिकों की सहायता करते हैं. तस्वीर में देखा जा सकता है कि जलवायु संकट की वजह से अपसाला ग्लेशियर के बड़े टुकड़े टूट कर इससे अलग हो रहे हैं, जिससे इस ग्लेशियर का आकर सिमट रहा है. 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Thomas Pesquet (@thom_astro)

नासा ने इस फोटो के साथ कैप्शन देते हुए लिखा है कि "अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन द्वारा पृथ्वी के जलवायु परिवर्तन की जानकारी देने और इस प्रकार के अवलोकन हमें हमारे ग्रह को सुरक्षित रखने में बड़ी सहायता करते हैं." 

एशिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बने गौतम अडानी, पहले नंबर पर अंबानी का दबदबा कायम

सोने के दामों में आया उछाल, जानिए क्या है नया भाव?

रश्मिका मंदाना ने शेयर की ऐसी तस्वीर की फैंस की नहीं हट रही है निगाहें, जानिए क्या है ऐसा खास?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -