एशिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बने गौतम अडानी, पहले नंबर पर अंबानी का दबदबा कायम
एशिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बने गौतम अडानी, पहले नंबर पर अंबानी का दबदबा कायम
Share:

नई दिल्ली: ‘अडानी ग्रुप’ के संस्थापक एवं अध्यक्ष गौतम अडानी अब एशिया के दूसरे सबसे रईस शख्स बन गए हैं। भारत के लिए गर्व की बात यह है कि एशिया के सबसे रईस व्यक्ति मुकेश अंबानी भी यहीं के हैं। एशिया के दोनों सबसे दौलतमंद व्यक्ति अब भारत के ही हैं। गौतम अडानी ने चीन के सबसे अमीर शख्स झोंग शंशन को पीछे छोड़ा। झोंग शंशन फरवरी 2021 तक एशिया के सबसे दौलतमंद व्यक्ति हुआ करते थे, मगर मुकेश अंबानी ने उन्हें पीछे छोड़ दिया था।

स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टेड गौतम अडानी की कंपनियों के शेयर की कीमतें भी बढ़ रहीं हैं। गौर करने वाली बात ये है कि गत वर्ष जहाँ मुकेश अंबानी की संपत्ति 175.5 मिलियन डॉलर (1280.94 करोड़ रुपए) घट गई है, वहीं गौतम अडानी की संपत्ति में 32.7 बिलियन डॉलर (2.38 लाख करोड़ रुपए) का इजाफा हुआ है, जिसके बाद उनकी संपत्ति 63.6 बिलियन डॉलर (4.64 लाख करोड़ रुपए) हो गई है।

गत वर्ष गौतम अडानी की संपत्ति में जितना इजाफा हुआ, उतना विश्व के सबसे अमीर उद्योगपति एलोन मस्क या किसी भी अन्य अरबपति कारोबारी की संपत्ति में नहीं हुआ। मुकेश अंबानी की संपत्ति अभी 76.5 बिलियन डॉलर (5.58 लाख करोड़ रुपए) है और वो दुनिया के 13वें सबसे अमीर शख्स हैं। उनके बाद आने वाले गौतम अडानी का इस मामले में दुनिया में 14वाँ नंबर है। एशिया के 10 शीर्ष अमीरों की सूची में अंबानी-अडानी के अतिरिक्त सभी चीनी कारोबारी हैं।

रश्मिका मंदाना ने शेयर की ऐसी तस्वीर की फैंस की नहीं हट रही है निगाहें, जानिए क्या है ऐसा खास?

कोरोना की दूसरी लहर से प्रभावित हो रहा है ऑटो उद्योग: ICRA

आखिर क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय लुप्तप्राय प्रजाति दिवस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -