दिग्विजय सिंह और उनकी पार्टी के नेता तुष्टीकरण की राजनीति करते हैं: नरोत्तम मिश्रा
दिग्विजय सिंह और उनकी पार्टी के नेता तुष्टीकरण की राजनीति करते हैं: नरोत्तम मिश्रा
Share:

भोपाल: मध्यप्रदेश राजनैतिक जगत में आए दिन किसी ना किसी मुद्दे को लेकर बहसबाजी होती है। अब इसी बीच मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह के राम मंदिर ट्रस्ट भंग करने वाले बयान पर नरोत्तम मिश्रा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने दिग्विजय सिंह को अपने निशाने पर लिया है। हाल ही में मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा, 'जब भी हिंदुओं की आस्था की बात आती है, दिग्विजय सिंह ऐसे ही सवाल खड़े करते है। राम मंदिर के शिलान्यास की तारीख को लेकर दिग्विजय सिंह ने सवाल खड़े किए थे, कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा देकर राम को काल्पनिक बताया था।'

इसी के साथ नरोत्तम मिश्रा ने यह भी कहा कि, 'दिग्विजय सिंह और उनकी पार्टी के नेता तुष्टीकरण की राजनीति करते हैं। बहुसंख्यक हिंदुओं की धार्मिक आस्था और प्रतीकों पर चोट करना दिग्विजय सिंह और उनकी पार्टी का प्रिय शगल है। जिस पार्टी ने भगवान श्रीराम के अस्तित्व पर ही सवाल खड़ा किया हो, उससे और उसके नेताओं से क्या उम्मीद की जा सकती है।' इसी के साथ नरोत्तम मिश्रा ने महंगाई को लेकर कांग्रेस के प्रदर्शन पर कहा कि, 'कांग्रेस के शासनकाल में सबसे ज्यादा महंगाई बढ़ी है, वह अगर प्रदर्शन करते हैं तो हास्यास्पद लगता है।'

इसी के साथ उन्होंने सोशल मीडिया पर नकेल के लिए एक्ट को लेकर कहा है, 'आतंकी और अवैधानिक गतिविधियों पर रोक के लिए आईटी एक्ट करेगा काम। सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी पर लगेगी रोक, इसको लेकर विशेष सेल बनाई जाएगी।'

करीना के दूसरे बेटे जेह की तस्वीर आई सामने, बड़े भाई तैमूर की तरह ही है क्यूट

सीएम योगी की कार्यशैली के मुरीद हुए पीएम मोदी, बोले- आज यूपी में कानून का राज

गगनयान मिशन के लिए सफल हुआ ISRO का टेस्ट, तो एलन मस्क ने कहा- बधाई भारत...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -