गगनयान मिशन के लिए सफल हुआ ISRO का टेस्ट, तो एलन मस्क ने कहा- बधाई भारत...
गगनयान मिशन के लिए सफल हुआ ISRO का टेस्ट, तो एलन मस्क ने कहा- बधाई भारत...
Share:

बुधवार को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने अपने गगनयान मिशन से संबंधित बड़ा टेस्ट सफलतापूर्वक किया। इसके लिए उसे एलन मस्क से भी शुभकामना संदेश प्राप्त हुआ। इसरो ने विकास इंजन का तीसरा लंबी अवधि का कामयाब उष्ण परीक्षण किया था। गगनयान मिशन को पेश करने के लिए इसी इंजन का उपयोग किया जाएगा।

 

बुधवार को ISRO ने जब इसकी जानकारी देने के लिए ट्वीट किया तो उसपर एलन मस्क का कमेंट आया। इसमें लिखा था, 'बधाई भारत।' भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) इस समय गगनयान मिशन की तैयारियों में लगा है। गगनयान अंतरिक्ष भेजे जाने वाला देश का पहला मानवयुक्त मिशन है। इसे तरल प्रणोदक इंजन विकास की सहायता से पेश किया जाएगा। खबर के अनुसार, इसरो ने अपने बयान में कहा कि यह परीक्षण गगनयान मिशन के लिए इंजन योग्यता आवश्यकता के तहत जीएसएलवी एमके 3 यान के एल 110 तरल चरण के लिए किया गया। 

इसके साथ ही कहा गया कि यह टेस्ट महेंद्रगिरि, तमिलनाडु के परीक्षण केंद्र में हुआ था। बयान के मुताबिक, इस के चलते इंजन ने परीक्षण के उद्देश्यों को पूरा किया और परीक्षण की पूरी अवधि के दौरान इंजन मानक अनुमानों के अनुरूप थे। वही गगनयान मिशन का मकसद किसी भारतीय प्रक्षेपण यान से मनुष्य को पृथ्वी की निचली कक्षा में भेजने और उन्हें वापस धरती पर लाने की क्षमता प्रदर्शित करना है। केंद्रीय अंतरिक्ष मंत्री जितेंद्र सिंह ने इस वर्ष फरवरी में बताया था कि पहला मानव रहित मिशन दिसंबर 2021 में तथा दूसरा मानव रहित मिशन 2022-23 में तथा उसके पश्चात् मानव सहित अंतरिक्ष यान की योजना है।

करीना के दूसरे बेटे जेह की तस्वीर आई सामने, बड़े भाई तैमूर की तरह ही है क्यूट

कर्नाटक और दक्षिण-पश्चिम में हो सकती है भारी बारिश, IMD ने दी चेतावनी

Amul ने 1 लाख 38 हजार मुस्लिम कर्मचारियों को नौकरी से निकाला ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -