#NACHOGETOHBACHOGE भूमि ने दिया फैंस को बड़ा चैलेंज
#NACHOGETOHBACHOGE भूमि ने दिया फैंस को बड़ा चैलेंज
Share:

कई नेटिज़न्स द्वारा सोशल मीडिया पर #NachogeTohBachoge चैलेंज लेने के उपरांत, भूमि पेडनेकर रॉकेट गैंग के निर्देशक बॉस्को मार्टिस और मुख्य अभिनेता आदित्य सील के साथ मज़ेदार चैलेंज के लिए  जुड़ चुकी है। रॉकेट गैंग का हाल ही में रिलीज़ हुआ फुट-टैपिंग नंबर 'नचोगे तो बचोगे' ने इंटरनेट पर हंगामा मचा दिया है! कई प्रशंसक #NachogeTohBachoge चैलेंज लेते हुए और अपने शानदार डांस मूव्स से इंटरनेट पर छाए हुए दिखाई दे रहे हैं। 

कई नेटिज़न्स द्वारा सोशल मीडिया पर अपने आकर्षक स्टेप्स करने के उपरांत, भूमि पेडनेकर मजेदार चैलेंज के लिए बॉस्को मार्टिस और आदित्य सील से जुड़ चुकी है। मूवी बॉस्को के निर्देशक लेस्ली मार्टिस ने इंस्टाग्राम पर एक अद्भुत वीडियो शेयर किया जिसमें भूमि पेडनेकर, आदित्य सील और खुद डांस चैलेंज पूरा करते दिखाई दे रहे है।

उन्होंने वीडियो को कैप्शन दिया, "रॉकेट गैंग @bhumipednekar के साथ फलफूल रहा है!" यह  उनके सेसी मूव्स है जो हमें वीडियो को दोहराने पर मजबूर कर रहा है। डांस नंबर बेहद मजेदार है और हम खुद को रोक नहीं कर सकते लेकिन एक-एक स्टेप फ्लोर पर कर पाएंगे। मशहूर कोरियोग्राफर और डांसर बॉस्को लेस्ली मार्टिस ने पहली बार मूवी का निर्देशन किया है! उनके निर्देशन में बनी पहली मूवी  "रॉकेट गैंग" एक डांस हॉरर-कॉमेडी ड्रामा है, जिसमें निकिता दत्ता और विभिन्न लोकप्रिय डांस रियलिटी शो के सबसे प्यारे और प्रतिभाशाली बाल कलाकारों के साथ आदित्य सील लीड रोल में दिखाई दे रहे है। हाल ही में सामने आया ट्रेलर बिल्कुल मजेदार और दिलचस्प लग रहा है और इसे कई शैलियों के साथ जोड़ा जा चुका है। ताजा प्लॉट और कहानी में रोमांच, डांस और ड्रामा शामिल हैं। रॉकेट गैंग 11 नवंबर, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है जो कि  बाल दिवस को और मजेदार बनाने वाली है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bosco Martis (@boscomartis)

एक बार फिर बढ़ाई गई ऋतिक और दीपिका की फिल्म की रिलीज डेट

ऋषभ पंत नहीं तो किसके लिए उर्वशी ने लिखा RP, जानिए...

विनोद खन्ना को हीरो बनाने वाले इस शख्स ने दुनिया को कहा अलविदा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -