एक बार फिर बढ़ाई गई ऋतिक और दीपिका की फिल्म की रिलीज डेट
एक बार फिर बढ़ाई गई ऋतिक और दीपिका की फिल्म की रिलीज डेट
Share:

ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की मूवी 'फाइटर' (Fighter) की प्रतीक्षा कर रहे  लोगों के लिए अच्छी खबर नहीं है। दरअसल,  मूवी की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। मूवी  'फाइटर' की नई रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है। गौरतलब है कि पहले ये मूवी वर्ष 2023 में रिलीज की जाने वाली थी और अब ये फिल्म वर्ष 2024 में रिलीज होने वाली है। मूवी को सिद्धार्थ आनंद (Siddharth Anand) डायरेक्ट कर रहे है।

'फाइटर' की नई रिलीज डेट: मूवी 'फाइटर' में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण के अलावा अनिल कपूर भी दिखाई देने वाले है। इस बारें में कहा  जा रहा है कि फिल्म ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण इंडियन एयरफोर्स के पायलट के रोल में दिखाई देने वाले हैं। बताते चलें कि सिद्धार्थ आनंद ने मूवी 'फाइटर' का ऋतिक रोशन के जन्मदिन यानी 10 जनवरी, 2021 पर एलान कर दिया है। पहले ये फिल्म वर्ष 2023 में रिलीज होने जा रही थी। अब ये फिल्म 25 जनवरी, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाने वाली है।

'फाइटर' भारत की पहली एरियल एक्शन फिल्म: बता दें कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री (Entertainment News) में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की 'फाइटर' इंडिया की पहली एरियल एक्शन मूवी होने वाली है। जिसके पूर्व आसमान में फिल्माए जाने वाले सीन के लिए VFX का सहारा भी लिया जा रहा है। मूवी 'फाइटर' में ये सीन रियल होंगे। हॉलीवुड की कई मूवीज में एरियल एक्शन दिखाए गए हैं। बताते चलें कि मूवी 'फाइटर' में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण पहली बार स्क्रीन स्पेस साझा करने जा रहे हैं।

ऋषभ पंत नहीं तो किसके लिए उर्वशी ने लिखा RP, जानिए...

विनोद खन्ना को हीरो बनाने वाले इस शख्स ने दुनिया को कहा अलविदा

विजय देवरकोंडा की शादी को लेकर जान्हवी ने किया इशारा, फिर कही ये बात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -