विनोद खन्ना को हीरो बनाने वाले इस शख्स ने दुनिया को कहा अलविदा
विनोद खन्ना को हीरो बनाने वाले इस शख्स ने दुनिया को कहा अलविदा
Share:

बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सुनने के लिए मिली है। दरअसल, मूवी डायरेक्टर और प्रोड्यूसर शिव कुमार खुराना (Shiv Kumar Khurana) का देहांत हो गया है। शिव कुमार खुराना ने 83 वर्ष की आयु में ब्रह्माकुमारी ग्लोबल अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं। शिव कुमार खुराना ने तमाम बड़ी मूवीज के लिए काम किया था। वह पहले डायरेक्टर थे, जिन्होंने अपनी मूवी में विनोद खन्ना (Vinod khanna) को बतौर अभिनेता साइन किया था। इससे पहले विनोद खन्ना मूवीज में दूसरे रोल किया करते थे। उन्होंने विनोद खन्ना के अलावा विंदू दारा सिंह को भी लॉन्च  कर दिया है।

शिव कुमार खुराना के निधन से बड़ा नुकसान: शिव कुमार खुराना के देहांत से बॉलीवुड इंडस्ट्री को बड़ी हानि हुई है। उनके निधन की खबर के उपरांत फिल्मी गलियारों में दुख की लहर छा गई और फिल्म सेलिब्रिटीज और उनके चाहने वाले उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से श्रद्धांजलि दे रहे हैं। शिव कुमार खुराना के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन 28 अक्टूबर यान शुक्रवार को मुंबई के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में किया जाने वाला है।

शिव कुमार खुराना की फिल्में: शिव कुमार खुराना ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई मूवीज को डायरेक्ट भी किया है। इसमें 'मिट्टी और सोना', 'फर्स्ट लव लेटर', 'बदनाम', 'बदनसीब', 'बेगुनाह', 'जालसाज', 'बेआबरू', 'सोने की जंजीर', 'इंतकाम की आग' जैसी फिल्में शामिल हैं। इसके अलावा शिव कुमार खुराना ने 'दगाबाज', 'हम तुम और वह', 'अंग से अंग लगाए' जैसी फिल्मों को प्रोड्यूस भी किया है।

विजय देवरकोंडा की शादी को लेकर जान्हवी ने किया इशारा, फिर कही ये बात

गिरफ्तार हुए कमल किशोर, पत्नी पर चढ़ा दी थी गाड़ी

सीएम केजरीवाल पर फूटा गौहर खान का गुस्सा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -