इस देश में महिलाओं की कब्र पर लगाए जाते है ताले, लाशों के साथ होती है दरिंदगी
इस देश में महिलाओं की कब्र पर लगाए जाते है ताले, लाशों के साथ होती है दरिंदगी
Share:

दुनिया में कई देशों में अभी भी महिलाओं के साथ हैवानियत थम नहीं रही है। इस बीच एक ऐसी खबर आई है, जो इंसानियत को शर्मसार कर रही है। मामला पाकिस्तान का है। यहां महिलाएं मरने के पश्चात् भी सुरक्षित नहीं हैं। उनके शवों के साथ दरिंदगी हो रही है, जिसके चलते उनकी मौत के बाद कब्र पर भी ताला लगाना पड़ रहा है।

पाकिस्तान में अपनी बेटियों की मौत के पश्चात् लोग उनकी कब्र पर ताले लगाने को विवश हैं। यहां मृत महिलाओं के साथ बलात्कार के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई व्यक्तियों ने इस मुद्दे को उठाया है। इनमें कार्यकर्ता एवं लेखक हैरिस सुल्तान सम्मिलित हैं। उन्होंने ट्विटर पर एक फोटो साझा करते हुए इस मामले की खबर दी। उन्होंने 'द कर्स ऑफ गॉड, वाय आई लेफ्ट इस्लाम' नाम से एक पुस्तक लिखी है। हैरिस ने बताया है कि उन्होंने इस्लाम क्यों छोड़ा। अब इस घिनौनी घटना के लिए उन्होंने कट्टर इस्लामी विचारधारा को जिम्मेदार ठहराया है।

अपने ट्वीट के कैप्शन में उन्होंने लिखा है, 'पाकिस्तान ने इतना कामुक, यौन कुंठित समाज बना लिया है कि लोग अब अपनी बेटियों की कब्र पर ताले लगा रहे हैं जिससे उनके साथ रेप न हो। जब आप बुर्के को बलात्कार से जोड़ते हैं, तो यह आपके पीछे-पीछे कब्र तक जाता है।' रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसी प्रकार के ट्वीट कई अन्य उपयोगकर्ताओं ने भी किए हैं। पाकिस्तान में 2011 में इसी प्रकार की बड़ी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया था। तब कराची के नजीमाबाद में कब्र की देखरेख करने वाले मुहम्मद रिजवान नामक शख्स ने कबूल किया था कि उसने 48 महिलाओं के शवों के साथ बलात्कार किया है। उसे गिरफ्त में लिया गया था। वहीं मई 2022 में कुछ अज्ञात पुरुषों ने कब्र से एक टीनेज लड़की का शव निकालकर उसके साथ बलात्कार किया था। ये घटना पाकिस्तान के गुजरात के कामाला गांव से सामने आई थी। जिस दिन इस लड़की का शव दफनाया गया, उसी शाम उसके साथ इस घिनौनी घटना को अंजाम दिया गया था।

MP में बारिश ने गिराया तापमान, अप्रैल में टूटा 10 सालों का रिकॉर्ड

Paytm के जरिए लोगों को लगाया चूना, जरूर पढ़ लें एक बार ये खबर

सुप्रीम कोर्ट से MP सरकार को झटका, बीएड एडमिशन पॉलिसी को लेकर सुनाया फैसला

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -