झामुमो नेता और उनकी पत्नी की घर में घुसकर हत्या, बदमाशों में पहले गोली मारी फिर गला रेता
झामुमो नेता और उनकी पत्नी की घर में घुसकर हत्या, बदमाशों में पहले गोली मारी फिर गला रेता
Share:

धनबाद: झारखंड के धनबाद जिले में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता शंकर रवानी और उनकी पत्नी की बेरहमी से हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा कि अज्ञात हमलवारों ने उन्हें  गोली मार कर और फिर गला रेत कर मौत के घाट उतार दिया। दोनों की लाश उनके घर के आंगन में खून से लथपथ बरामद हुई। धनबाद के वरिष्ठ SP असीम विक्रांत मिंज ने इस संबंध में जानकारी दी है।

धनबाद के SSP ने जानकारी देते हुए बताया है कि सुदामडीह थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले भौंरा गांव में शंकर रवानी और उनकी पत्नी बालिका देवी का शनिवार देर रात क़त्ल कर दिया गया। दोनों का शव रविवार सुबह लहूलुहान अवस्था में उनके घर से बरामद हुआ है। मौके से पुलिस ने खोखा भी बरामद कर लिया है। 50 साल के शंकर रवानी झामुमो धनबाद महानगर कमेटी के उपाध्यक्ष भी थे।

बताया जा रहा कि घर में कोई चहल-पहल नहीं होने पर आस पड़ोस के लोगों को संदेह हुआ। जिसके बाद हत्या के मामले का खुलासा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही सिंदरी के DSP एके सिन्हा, भौरा ओपी प्रभारी कालिका राम, सुदामडीह थाना प्रभारी और कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। डीएसपी ने बताया कि मौके से पुलिस ने चाकू और नाइन एमएम का एक खोखा जब्त किया है, फिलहाल मामले की जांच चल रही है।

कांग्रेस की महिला नेता के साथ हाथपाई, NCW चीफ रेखा शर्मा ने कही ये बात

अफ़ग़ानिस्तान में जिहादी किताबें बाँट रहा पाक, भारत के खिलाफ उगल रहा जहर

बिहार चुनाव: दिल्ली में प्रत्याशियों के नाम पर लगी मुहर, जल्द ऐलान करेगी भाजपा

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -