V3S Mall के पास युवक की हत्या
V3S Mall के पास युवक की हत्या
Share:

नई दिल्ली: दिल्ली के पूर्वी क्षेत्र में प्रीत विहार क्षेत्र में वीथ्रीएस माॅल के समीप एक युवक को गोली मार दी गई। गोली लगने के कारण युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान विशाल सूरी 29 वर्ष के तौर पर हुई है। गोली चलने की आवाज़ क्षेत्र में गूंज उठी तो कुछ लोग घटनास्थल पर पहुंचे और इन लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

इन लोगों ने बताया कि मध्यरात्रि के बाद करीब 2 बजे एक चार पहिया वाहन में विशाल सूरी 29 वर्ष और उसके मित्र माॅल में आए थे। ये लोग भोजन करने पहुंचे थे। विशाल के मित्र भोजन करने के लिए बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान विशाल वाहन को पार्किंग में करने के लिए वाहन लेकर चला गया।

इसी बीच जब वह कार पार्क कर रहा था, वहां एक अन्य वाहन पहुंचा। इस कार में सवार अज्ञात व्यक्ति ने विशाल सूरी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। करीब 3 गोलियां लगने से विशाल सूरी की मौत हो गई। आरोपी तत्काल मौके से फरार हो गया। अब पुलिस जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज की मदद ले रही है। इस मामले में जांच जा रही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पिता ने बेटी का गला काटकर कर दी हत्या

दिल्ली : सिरफिरे ने प्रेमिका, उसकी मां और भाई को चाकुओं से गोदा, लड़की की मौत

नीरज सिंह हत्याकांड खुलासा, बदमाशो ने तीन दर्जन से भी अधिक गोलियां दागी, विधायक पर आरोप

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -