सुष्मिता सेन की बेटी संग नजर आए मुनव्वर फारुकी, देखकर चौंके लोग
सुष्मिता सेन की बेटी संग नजर आए मुनव्वर फारुकी, देखकर चौंके लोग
Share:

टीवी के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 17 जीतने के बाद डोंगरी के स्टार मुनव्वर फारुकी हर ओर छाए हुए हैं। स्टार्स की पार्टी की इन दिनों वो शान हैं। पिछली रात भी मुंबई में एक पार्टी हुई। व्हाइट थीम पार्टी में कई यंग स्टार्स ने शिरकत की। मुनव्वर ने यहां भी धांसू एंट्री मारी। मगर इस पार्टी में मुनव्वर किसी ऐसे व्यक्ति संग पहुंचे जिसकी किसी ने दूर दूर तक कल्पना नहीं की होगी।

मुनव्वर फारुकी को सुष्मिता सेन की बेटी रेने संग देखा गया। दोनों इस पार्टी में ओरी के साथ पहुंचे थे। तीनों पार्टी वेन्यू में एक ही गाड़ी से उतरते हैं। ओरी आगे की सीट पर बैठे थे। तीनों जैसे ही वेन्यू में पहुंचते हैं पैपराजी उन्हें घेर लेते हैं। फिर वो साथ में पैप्स के लिए पोज देते हैं। सुष्मिता की बेटी और मुनव्वर को यूं साथ देख लोग हैरान हो गए हैं। 

लोगों ने पूछा- सुष्मिता की बेटी चीटर मुनव्वर के साथ यहां क्या कर रही है। कईयों को लगता है ओरी और रेने डेट कर रहे हैं। रेने को ओरी की गर्लफ्रेंड लोग बताने लगे हैं। रेने को मुनव्वर-ओरी के सर्कल में देख लोग हैरान हैं। वही वर्कफ्रंट पर रेने ने 2021 में शॉर्ट फिल्म सुट्टाबाजी से एक्टिंग डेब्यू किया था। उन्होंने मां सुष्मिता की वेब सीरीज आर्या के महामृत्युंजय मंत्र को अपनी आवाज दी थी।

झारखंड में चंपई सोरेन ने जीता फ्लोर टेस्ट, पक्ष में पड़े 47 वोट

'पैगाम-ए-मोहब्बत है..', पीएम मोदी से मिलने पहुंचे सभी धर्मों के धर्मगुरु, बोले- हमारा भारत एक है...

राजस्थान में पिता ने 10 साल के बेटे को तालाब में डुबोकर मारा, फिर की आत्महत्या

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -