मुनव्वर फारुकी ने आधी रात आयशा खान को कंबल के अंदर बुलाया, सुनकर उड़े मन्नारा चोपड़ा के होश
मुनव्वर फारुकी ने आधी रात आयशा खान को कंबल के अंदर बुलाया, सुनकर उड़े मन्नारा चोपड़ा के होश
Share:

टीवी के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 17 में जबसे आयशा खान की एंट्री हुई है, उनके एक्स बॉयफ्रेंड मुनव्वर फारुकी का गेम बिगड़ गया है। ना ही मुनव्वर के गेम में क्लैरिटी है तथा ना ही उनके आयशा संग रिश्ते में। वो गेम में कंफ्यूज चल रहे हैं। पिछले एपिसोड में समर्थ जुरैल ने मुनव्वर को एक्सपोज किया। उन्होंने बताया कि मुनव्वर ने आयशा को अपने कंबल के अंदर बुलाया था।

समर्थ की ये बात सुनकर विक्की जैन एवं मन्नारा चोपड़ा चौंक गए थे। मन्नारा को भरोसा नहीं हुआ मुनव्वर ऐसा कुछ कर सकते हैं। दरअसल, गार्डन एरिया में समर्थ की विक्की-मनारा-ईशा से बातचीत चल रही थी। वो लोग आयशा-मुनव्वर के बारे में गॉसिप कर रहे थे। तभी समर्थ ने ये किस्सा बताया। समर्थ बोलते हैं- आयशा दिल के कमरे में थी, मुनव्वर को उठाने आई थी। रूम में आयशा मुनव्वर के नजदीक खड़ी थी।

आयशा के उठाने पर मुनव्वर उठे तथा अपना कंबल हटाया। फिर मुनव्वर ने हाथों से इशारा करते हुए आयशा को कंबल के अंदर आने को बोला। समर्थ ने अपनी बात को साबित करने के लिए मां की कसम खाई। ये खुलासा होने के पश्चात् ईशा, मन्नारा और विक्की हंसने लगे। मुनव्वर और आयशा का रिश्ता ख़बरों में है। आयशा शो में कॉमेडियन की बैंड बजाने आई थीं। मगर अब वो नरम पड़ गई हैं।

1 महीने बाद रुबीना दिलैक ने दिखाई अपनी जुड़वा बेट‍ियों की झलक, रखे ये खूबसूरत नाम

'मैं यहाँ हूँ और तू अभिषेक के साथ...', ईशा की हरकतों से परेशान हुए समर्थ, किया ब्रेकअप

'मन्नारा की जबान देख लो और प्रियंका चोपड़ा को सुन लो...', अनुराग ने लगाई एक्ट्रेस को लताड़

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -