'मन्नारा की जबान देख लो और प्रियंका चोपड़ा को सुन लो...', अनुराग ने लगाई एक्ट्रेस को लताड़
'मन्नारा की जबान देख लो और प्रियंका चोपड़ा को सुन लो...', अनुराग ने लगाई एक्ट्रेस को लताड़
Share:

टीवी के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 17 की प्रतियोगी मन्नारा चोपड़ा की मुनव्वर फारूकी के साथ दोस्ती टूट रही है। आयशा खान के आने के बाद से वह अपनी दोस्ती को लेकर पोजेसिव हो रही हैं तथा इस चक्कर में उनकी मुनव्वर से लड़ाई भी हो गई है। अब इसी बीच अनराग डोभाल ने हाल ही में मन्नारा को लताड़ लगाई। इतना ही नहीं उन्होंने मन्नारा को प्रियंका चोपड़ा से भी कम्पेयर किया तथा कहा कि दोनों में बहुत फर्क है।

दरअसल, मन्नारा, विक्की जैन, ईशा मालवीय और समर्थ से मुनव्वर और आयशा को लेकर बात करती हैं। अनुराग वहां आते हैं तथा मन्नारा से उनकी फीलिंग्स के बारे में पूछते हैं। अनुराग फिर बोलते हैं कि मन्नारा हमेशा अपनी दोस्ती को हल्के में लेती हैं। मन्नारा बोलती हैं कि उन्हें जो सोचना है सोचें। फिर अनुराग, मन्नारा को बोलते हैं कि उन पर भरोसा नहीं कर सकते। वह लड़कों के साथ दोस्ती करके गेम में आगे बढ़ने का प्रयास करती हैं। अब तुम्हें बुरा लग रहा है क्योंकि मुनव्वर और आउरा, आयशा के साथ बैठते हैं। पहले मन्नारा, मुनव्वर के साथ घूमती थी, मगर जब उससे झगड़ा हुआ तो मेरे और अभिषेक के साथ समय गुजारने लगी।

अनुराग फिर मन्नारा को प्रियंका चोपड़ा और परिणीति से कम्पेयर करते हैं तथा बोलते हैं भाई कोई कम्पैरिजन ही नहीं है। यह जबान देख लो और प्रियंका चोपड़ा को सुन लो। उनको आधा घंटा सुनो तो मदहोश हो जाओगे। मन्नारा उन्हें परिवार का नाम लेने से मना करती हैं तो इस पर अनुराग बोलते हैं कि सलमान खान सर ने सही बोला था आप दोनों बहनों में बहुत डिफ्रेंस है। आपने दिखा दिया प्रियंका और आप में कितना डिफ्रेंस है। प्रियंका चोपड़ा की बहन है तू? मन्नारा बहुत ज्यादा भड़क जाती हैं तथा फिर वह अनुराग की बहन भव्या का नाम लेती हैं। अनुराग बहुत ज्यादा गुस्से में आ जाते हैं। दोनों की बहस बहुत बड़ जाती है तथा इसके बाद ईशा और अभिषेक के साथ बाकी लोग भी उन्हें परिवार के सदस्यों का नाम लेने से मना करते हैं।

VIDEO! वरमाला डालते हुए अचानक रुक गई एक्ट्रेस, देखकर अटकी घरवालों की साँसे

'जिनका नाम सीताराम, नहीं जाएंगे अयोध्या धाम'! CPI-M नेता के राम मंदिर के अभिषेक समारोह का निमंत्रण ठुकराने पर VHP का कटाक्ष

'जल्द ही सामने आएगा सलमान के शो का सच...', बिग बॉस पर भड़के अनुराग डोभाल के भाई

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -