महाराष्ट्र: पिछले 24 घंटे में मिले 39 हजार से ज्यादा मरीज
महाराष्ट्र: पिछले 24 घंटे में मिले 39 हजार से ज्यादा मरीज
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण का कहर अब धीरे-धीरे कम होने लगा है। आप सभी को बता दें कि राज्य में जारी लॉकडाउन के बीच बीते शुक्रवार को संक्रमण के मामलों में गिरावट देखने को मिली है। बीते 24 घंटों में 39 हजार 923 नए मरीज मिले हैं, हालांकि, अभी भी नए केस के मामले में महाराष्ट्र से आगे केवल और केवल ब्राजील ही है। यहां एक दिन में यानी बीते 24 घंटे में 84,486 नए मरीज मिले हैं। आप सभी को बता दें कि राज्य में अब तक कुल 53 लाख 9 हजार 215 कोरोना संक्रमित सामने आ चुके हैं और कुल संक्रमित मरीजों के मामले में महाराष्ट्र दुनिया के 218 देशों से आगे हैं। बीते 24 घंटे के दौरान यहाँ 53 हजार 258 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं।

केवल यही नहीं बल्कि यहां 47 लाख 7 हजार 980 लोगों ने कोरोना को मात दी है। आपको बता दें कि कुल ठीक होने वाले मरीजों के मामले में यह दुनिया के 217 देशों से आगे है। जी दरअसल अब राज्य का रिकवरी रेट 88।68% हो गया है और इस समय राज्य में कोरोना के एक्टिव केस 5 लाख 19 हजार 254 हैं। केवल यही नहीं बल्कि महाराष्ट्र के 36 जिलों में से लगभग 50% में कोरोना पॉजिटिविटी रेट राज्य की औसत पॉजिटिविटी रेट से ज्यादा है।

बीते 11 मई को खत्म हुए सप्ताह में महाराष्ट्र के 7 दिन की औसत पॉजिटिविटी रेट 22.5% थी, लेकिन राज्य के अहमदनगर, बीड, बुलढाणा, परभणी, सतारा, सिंधुदुर्ग और नासिक में पॉजिटिविटी रेट 30% से ज्यादा थी।

बंगाल में 30 मई तक लगा सम्पूर्ण लॉकडाउन, जानिए क्या खुलेगा- क्या बंद रहेगा ?

MP: लगातार कम हो रहा कोरोना संक्रमण, 11% पर पहुंचा पॉजिटिविटी रेट

गुजरात सरकार पर कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा छिपाने का आरोप, गृहमंत्री ने दी सफाई

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -