फोन टैपिंग डेटा लीक मामला : इस CBI निदेशक को मुंबई पुलिस ने किया तलब
फोन टैपिंग डेटा लीक मामला : इस CBI निदेशक को मुंबई पुलिस ने किया तलब
Share:

मुंबई: मुंबई पुलिस ने एक अभूतपूर्व घटनाक्रम के साथ केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के निदेशक सुबोध जायसवाल को अवैध फोन टैप मामले की जांच के लिए तलब किया है। जी दरअसल, हाल ही में मिली जानकारी के तहत अधिकारियों ने इस बारे में बीते शनिवार को जानकारी दी है। आप सभी को बता दें कि एक ईमेल के माध्यम से, सीबीआई प्रमुख को 14 अक्टूबर को यहां आने के लिए कहा गया है, ताकि इस मामले में उनका बयान दर्ज किया जा सके, जिसने इस साल मार्च में लीक होने के बाद एक बड़े राजनीतिक विवाद को जन्म दिया था।

आपको बता दें कि सुबोध जायसवाल उस दौरान महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक थे। वहीं उस समय कथित फोन टैपिंग हुई थी। उस दौरान भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के कार्यकाल के दौरान राज्य के खुफिया विभाग का नेतृत्व आईपीएस अधिकारी रश्मि शुक्ला ने किया था। यह भी कहा जा रहा है कि अब तो दोनों आईपीएस अधिकारियों का राज्य से बाहर ट्रांसफर कर दिया गया है। वहीं दूसरी तरफ आईपीएस अधिकारी रश्मि शुक्ला ने मुंबई पुलिस में अपना बयान दर्ज करा लिया है।

आपको बता दें कि सत्तारूढ़ महा विकास अघाड़ी सरकार ने प्रारंभिक जांच की थी वहीं उसके बाद में पूर्ववर्ती भाजपा के नेतृत्व वाले शासन के दौरान आदेशित सभी फोन टैपिंग मामलों की जांच के लिए 3 सदस्यीय जांच पैनल नियुक्त किया था। आपको बता दें कि महाराष्ट्र कैडर के 1985 बैच के आईपीएस अधिकारी जायसवाल को इस साल मई में दो साल की अवधि के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) का प्रमुख नियुक्त किया गया था।

क्या आज मिलेगी आर्यन खान को जमानत?

आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद शाहरुख के लिए भावुक हुए शेखर सुमन, कह डाली ये बड़ी बात

आर्यन के कारण संकट में घिरे शाहरुख, ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #Boycott_SRK_Related_Brands

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -