महज पांच रुपए के लिए रिक्शा चालक की हत्या, 5 आरोपी गिरफ़्तार
महज पांच रुपए के लिए रिक्शा चालक की हत्या, 5 आरोपी गिरफ़्तार
Share:

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के पश्चिमी उपनगर बोरीवली क्षेत्र में महज 5 रूपये के विवाद में एक रिक्शा चालक की हत्या किए जाने  का मामला सामने आया है। घटना मंगलवार शाम की है। रिक्शा में CNG भरने के बाद जब रक्षा चालक ने अपने बचे 5 रूपये मांगे तो क्रोध में आकर पेट्रोलपंप के कर्मचारियों ने मिलकर रक्षा चालक रामदुलार सरजू यादव (६८) का क़त्ल कर दिया।

इस हत्याकांड मामले में कस्तुरबा मार्ग पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। खबर के अनुसार, मंगलवार शाम लगभग साढ़े पांच बजे अपने ऑटो रिक्शा में CNG गैस भरवाने के लिए रामदुलार यादव बोरीवली पूर्व में मागाठणे पुलिस चौकी के समीप पेट्रोल पंप पर गए थे। CNG गैस भरने के बाद यादव ने कर्मचारी को पैसा दिया और उन्हें 5 रुपया वापस लेना था। जब यादव ने 5 रुपया वापस मांगा, तो छुट्टा पैसा नहीं होने की बात कह कर्मचारियों ने पैसा देने से इंकार कर दिया।

इस बात को लेकर कर्मचारियों और यादव के बीच बहुत देर तक कहासुनी हुई और देखते ही देखते चार-पांच कर्मचारियों ने मिलकर रामदुलार यादव की बेरहमी से धुनाई कर दी। इससे यादव की मौत हो गई। हत्या का केस दर्ज कर कस्तुरबा मार्ग पुलिस ने पेट्रोल पंप के पांच कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया। बताया गया है कि मृतक रामदुलार यादव मुंबई से लगे नालासोपारा इलाके में अपने परिवार के साथ रहते थे।

शादी समारोह से घर लौट रहे चाट विक्रेता की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

रात में पति को छोड़ पड़ोसी के घर सोने चली गई पत्नी, सुबह जब लौटी तो उड़ गए होश

यूपी में मानवता फिर शर्मसार, पड़ोसी युवक ने किया चार साल की बच्ची का बलात्कार

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -