इस वजह से मुंबई कांग्रेस के महासचिव ने लिखी सोनिया गांधी को चिट्ठी
इस वजह से मुंबई कांग्रेस के महासचिव ने लिखी सोनिया गांधी को चिट्ठी
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र में मुंबई कांग्रेस के महासचिव विश्वबंधु राय ने महाविकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार के व्यवहार पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जी दरअसल हाल ही में इस मामले में उन्होंने पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को चिट्ठी भी लिख दी है। कहा जा रहा है उन्होंने एमवीए सरकार में कांग्रेस को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया है। 

जी दरअसल मुंबई कांग्रेस के महासचिव ने हाल ही में कहा है कि, 'महाराष्ट्र की एमवीए सरकार का एक साल पूरा हो गया है। इस दौरान कांग्रेस पार्टी राज्य सरकार में सहयोगी के तौर पर बनी हुई है। शिवसेना और एनसीपी महाराष्ट्र में सरकार चलाने की भूमिका में नजर आ रहे हैं।' केवल यही नहीं बल्कि पत्र में उन्होंने यह भी कहा है कि, 'एनसीपी दीमक की तरह कांग्रेस पार्टी को कमजोर कर रही है। कांग्रेस पार्टी के मंत्रियों को महाराष्ट्र सरकार में बड़ी संख्या में जमीनी स्तर पर संगठन का कोई काम नहीं मिल रहा है। आम जनता के साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं को मंत्रियों के विभाग का पता नहीं है।'

इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा है कि, 'हमारे सहयोगी रणनीति बनाकर हमारी पार्टी को नुकसान पहुंचा रहे हैं और अपनी पार्टी को आगे बढ़ाने में लगे हुए हैं।' सोनिया को अपने द्वारा लिखे गए पत्र में कांग्रेस महासचिव ने यह भी कहा है कि, 'हम इसे रोकने में विफल रहे हैं। कांग्रेस पार्टी द्वारा राज्य की जनता से किए गए वादों पर कोई काम नहीं हो रहा है। पार्टी से पलायन रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिए।'

बंगाल में TMC कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या, हावड़ा में फैला तनाव

जनवरी में नहीं मार्च में होगा 'बिग बॉस 14' का फिनाले

भाजपा नहीं छोड़ेंगे मनसुख वसावा, सीएम रुपाणी से बातचीत के बाद वापस लिया इस्तीफा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -