1 करोड़ लोगों को कोरोना वैक्सीन देने वाला देश का पहला जिला बना मुंबई
1 करोड़ लोगों को कोरोना वैक्सीन देने वाला देश का पहला जिला बना मुंबई
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र का सबसे तेज शहर मुंबई अब एक करोड़ लोगों को कोरोना की वैक्सीन देने वाला देश के पहला जिला बन गया है। जी हाँ, हाल ही में CoWIN पोर्टल पर अपलोड किए गए आंकड़ों को देखकर यह कहा जा रहा है। इन आंकड़ों के अनुसार मुंबई ने अब तक 1,00,63,497 लोगों को वैक्सीन की खुराक दी है। बताया जा रहा है इनमें से 72,75,134 को पहली खुराक मिली है, वहीँ 27,88,363 लोगों को दोनों खुराकें मिली हैं। केवल यही नहीं बल्कि पोर्टल में यह भी बताया गया कि मुंबई जिले में 507 जगहों पर टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। बताया जा रहा है इनमें से 325 सरकारी केंद्र हैं, जबकि 182 निजी अस्पतालों द्वारा चलाए जा रहे हैं।

आप सभी को हम यह भी बता दें कि बीते 30 दिनों में, 27 अगस्त को सबसे ज्यादा कोविड-19 के टीके लगाए गए। जी दरअसल उस दिन 1,77,017 लोगों को टीका लगाया गया। वहीँ CoWIN पोर्टल की माने तो इसके बाद 21 अगस्त को 1,63,775 खुराक और 23 अगस्त को 1,53,881 खुराक दी गईं। इन सभी के बीच, मुंबई में बीते शुक्रवार को 422 नए कोविड -19 मामले दर्ज किए गए और यह लगातार तीसरा दिन है जब 400 से अधिक कोरोना मामले सामने आए हैं।

बताया जा रहा है अब कुल मिलाकर कोरोना का आंकड़ा 7,45,434 हो चुका है और मरने वालों की संख्या बढ़कर 15,987 तक पहुंची है। बीते 1 और 2 सितंबर को, शहर ने क्रमशः 416 और 441 कोविड-19 मामले दर्ज किए थे। बता दें कि इस साल, मुंबई में 4 अप्रैल को सबसे अधिक दैनिक मामले 11,163 दर्ज किए गए थे, जबकि 1 मई को महामारी की दूसरी लहर के दौरान सबसे अधिक 90 मौतें हुई हैं।

कमाल है नासिक सेंट्रल जेल के कैदी, बनाई ईको फ्रेंडली गणेश की आकर्षक मूर्तियां

महाराष्ट्र : कपड़ा फैक्टरी में हुआ धमाका और लग गई भीषण आग

महाराष्ट्र: 50 लाख रुपए की चरस के साथ गिरफ्तार हुआ यूट्यूब चैनल का डायरेक्टर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -