मुंबई में मानसून ने दी दस्तक, जानिए मध्य प्रदेश में किस दिन होगी बारिश ?
मुंबई में मानसून ने दी दस्तक, जानिए मध्य प्रदेश में किस दिन होगी बारिश ?
Share:

मुंबई: दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने गोवा के बाद अब मुंबई में भी एंट्री कर ली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने इस संबंध में जानकारी दी है। वहीं, उत्तर, पश्चिम और मध्य भारत में जारी लू (Heat Wave) से भी मामूली राहत मिलती नज़र आ रही है। IMD के अनुसार, अगले हफ्ते अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट होने का अनुमान है।

मौसम विभाग के मुताबिक, गोवा और महाराष्‍ट्र के दक्षिणी जिलों में मॉनसून आने की आम तारीख 7 जून के आस-पास होती है। पुणे में 10 जून और मुंबई में 11 जून तक मॉनसून पहुंच जाता है। IMD के मुताबिक, मॉनसून सही गति से आगे बढ़ रहा है।  मध्य अरब सागर के कुछ हिस्सों, गोवा और उससे सटे कुछ कोंकण इलाकों में आने वाले 3-4 दिनों में भारी बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान हवाएं लगभग 40 किमी प्रति घंटे के रफ्तार से चल सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले 5 दिनों में पूर्वोत्तर भारत और उप-हिमालयी क्षेत्र पश्चिम बंगाल और सिक्किम में तेज बारिश जारी रहने की संभावना है। वहीं, आगामी कुछ घंटों में मुंबई के ठाणे, रायगढ़, पालघर, रत्नागिरी और आस-पास के इलाकों में तेज हवाओं और गरज के साथ पानी बरसेगा।

उधर, मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। गर्मी और भीषण लू (Heat Wave) से कई जिलों को राहत मिली है। भोपाल और इंदौर में हवाएं चलने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 15 जून से राज्य में मॉनसून की एंट्री हो जाएगी। इससे पहले प्री मॉनसून गतिविधियां देखने को मिलेंगी।

'ये इस्लाम का मज़ाक उड़ाते हैं..', मुस्लिम बोर्ड ने उलेमाओं को दिए ख़ास निर्देश

सोनिया और राहुल को मिले ED के नोटिस पर भड़की कांग्रेस, कल होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

कानपुर हिंसा: मास्टरमाइंड जफ़र हयात के करीबी के घर पर चला बुलडोज़र

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -