कानपुर हिंसा: मास्टरमाइंड जफ़र हयात के करीबी के घर पर चला बुलडोज़र
कानपुर हिंसा: मास्टरमाइंड जफ़र हयात के करीबी के घर पर चला बुलडोज़र
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कानपुर में 3 जून को जुमे की नमाज के बाद भड़की हिंसा के मुख्य आरोपी जफर हयात के करीबी के विरुद्ध शनिवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण विरोधी अभियान चलकार स्वरूप नगर मोहम्मद इश्तियाक की गैर कानूनी इमारत पर बुलडोजर चला दिया। नगर निगम के अनुसार, नक्शे से अधिक निर्माण होने के चलते बिल्डिंग को तोड़ दिया गया।

मुख्य आरोपी हयात जफर हाशमी को पुलिस ने लखनऊ के हजरतगंज से अरेस्ट कर लिया था। आरोपी जावेद अहमद का एक यूट्यूब चैनल जो लखनऊ के हजरतगंज है। सभी आरोपी इसी चैनल के दफ्तर में छुपे हुए थे, जिसके बाद यहां से मुख्य मास्टरमाइंड हयात जफर हाशमी के अलावा जावेद अहमद खान, मोहम्मद राहिल और मो। सूफियान को अरेस्ट कर लिया गया था।

कानपुर में मुस्लिम संगठनों ने 3 जून को बंद का आह्वान किया था। मुस्लिम संगठन नूपुर शर्मा के कथित रूप से पैगंबर मोहम्मद को लेकर दिए बयान का विरोध कर रहे थे। इस दौरान हिंसा भड़क उठी थी। पुलिस के अनुसार, इस मामले में अब तक 50 आरोपियों को अरेस्ट किया जा चुका है। वहीं, पोस्टर में शामिल 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से कुछ नाबालिग भी हैं। 

इस तरह घर पर बनाए बाजार जैसे वेजिटेबल चाऊमीन

दिल्ली: रोहिणी स्थित अस्पताल के ICU में भड़की भीषण आग, एक मरीज की मौत

फेडरल की दरों में बढ़ोतरी के बावजूद, अमेरिकी मुद्रास्फीति में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -