लक्ष्मी बॉम्ब के टाइटल पर भड़के मुकेश खन्ना, कहा- 'अल्लाह बॉम्ब...'
लक्ष्मी बॉम्ब के टाइटल पर भड़के मुकेश खन्ना, कहा- 'अल्लाह बॉम्ब...'
Share:

अक्षय कुमार की फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब को लेकर अब भी विवाद जारी है। बीते दिनों इस फिल्म की कहानी को लेकर विवाद हुआ था और उसके बाद इसके नाम को लेकर विवाद शुरू हो गया। कई लोगों का कहना है यह फिल्म लव जिहाद को प्रमोट करती है। वहीं कई लोग इसके नाम को हिन्दू धर्म का अपमान मान रहे हैं। अब इसी बीच शक्तिमान यानी एक्टर मुकेश खन्ना ने रिएक्ट किया है। आप देख सकते हैं उन्होंने एक लंबी पोस्ट लिखकर अपने विचारों को बताया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mukesh Khanna (@iammukeshkhanna) on

उन्होंने अक्षय की लक्ष्मी बॉम्ब को बैन करने की मांग को खारिज किया है। आप देख सकते हैं अपने पोस्ट के माध्यम से उन्होंने बताया है कि उनकी नजरों में जो फिल्म अभी तक रिलीज भी नहीं हुई, उसे बिना देखे बैन करने की मांग नहीं उठाई जा सकती। वहीं आगे अपने पोस्ट में एक्टर ने कहा है कि उन्हें लगता है कि फिल्म का टाइटल जरूर विवादित है। आप देख सकते हैं अपनी पोस्ट में वह लिखते हैं- 'लक्ष्मी के आगे बॉम्ब जोड़ना शरारत से भरा लगता है। कमर्शियल इंट्रेस्ट की सोच दिखाई पड़ती है। क्या इसे मंजूरी मिलनी चाहिए? बिल्कुल भी नहीं। क्या आप अल्लाह बॉम्ब या फिर बदमाश जीजस फिल्म का नाम रख सकते हैं? बिल्कुल भी नहीं। तो फिर लक्ष्मी बॉम्ब कैसे।' वैसे फिल्म को लेकर ऐसी बयानबाजी तो काफी पहले ही हो चुकी है लेकिन इसमें मुकेश खन्ना का बयान आना विवाद को और बढ़ावा दे रहा है। आप देख सकते हैं उन्होंने अपनी पोस्ट में हर उस फिल्ममेकर की आलोचना की है जिसने फिल्म के नाम पर हिंदुओं का अपमान किया है।

अपनी पोस्ट में मुकेश लिखते हैं- 'ऐसी धृष्टता सिर्फ ये फिल्मी लोग ही कर सकते हैं। वो जानते हैं कि इसमें शोर मचेगा। लोग चिल्लाएंगे। फिर चुप हो जाएंगे। लेकिन लगे हाथों फिल्म का प्रमोशन हो जाएगा। फिल्म तो रिलीज होनी ही है। लोग तो पहले दिन टिकट लेने के लिए दौड़ेंगे ही। ये होता आया है और आगे भी होता रहेगा। एक बात तो साफ है। इन कमर्शियल लोगों में हिंदुओं का डर या खौफ बिल्कुल भी नहीं हैं। ये उन्हें सॉफ्ट टारगेट मानने लगे हैं। उन्हें पता है कि किसी और धर्म से ये पंगा लेंगे तो तलवारें निकल आएंगी। तभी तो उनको लेकर ऐसे टाइटल नहीं बनते।' वैसे अगर आपको याद हो तो इससे पहले मुकेश ने कपिल शर्मा के शो को लेकर टिप्पणी की थी जिसके कानन वह चर्चाओं में रहे थे।

सामने आई काजल अग्रवाल की मेहँदी सेरेमनी की तस्वीरें

ट्रम्प एडीएमएन ने एच-1 बी वीजा के लिए स्क्रैप लॉटरी सिस्टम का रखा प्रस्ताव

NGO के जरिए टेरर फंडिंग, श्रीनगर और दिल्ली के 9 ठिकानों पर NIA का छापा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -