MP के खिलाड़ियों ने फिर किया राज्य का नाम रोशन, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों से करेगी सम्मानित
MP के खिलाड़ियों ने फिर किया राज्य का नाम रोशन, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों से करेगी सम्मानित
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों ने एक बार फिर राज्य का नाम रोशन किया है। प्रदेश के 3 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार (Arjun Award) के लिए चयनित किया गया है। इन खिलाडियों के साथ ही एक कोच को भी द्रोणाचार्य पुरस्कार (Dronacharya Award) दिया जाएगा। इन खिलाड़ियों तथा कोच को अगले महीने 9 जनवरी को राष्ट्रपति भवन (President House) में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Droupadi Murmu) द्वारा अवॉर्ड से नवाजा जाएगा।

बता दें कि मध्य प्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी के ओलंपिक खिलाड़ी ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर (Ashwary Pratap Singh Tomar), पेरा कनोइंग की खिलाड़ी प्राची यादव (Prachi Yadav) और मध्य प्रदेश महिला हॉकी अकादमी की पूर्व खिलाड़ी तथा वर्तमान में हॉकी इंडिया की स्टार प्लेयर सुशीला चानू (Sushila Chanu) को खेल पुरुस्कार अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा जाएगा। जबकि भारतीय हॉकी टीम के कोच शिवेंद्र सिंह (Shivendra Singh) को द्रोणाचार्य पुरस्कार से नवाजा जाएगा। मध्य प्रदेश के खिलाड़‍ियों के लिए यह एक बड़ी सफलता है। यह पहली बार है जब मध्य प्रदेश के एक कोच और तीन खिलाड़‍ियों को एक साथ राष्ट्रीय खेल पुरस्कार मिलने जा रहा है। 

शूटर ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर इस बार एशियन गेम्स में सबसे कामयाब एथलीट रहे थे। इस के चलते उन्होंने दो गोल्ड, एक सिल्वर और एक ब्रांज मेडल अपने नाम किया था। महदी प्रदेश की पेरा केनो खिलाड़ी प्राची यादव ने पेरिस में हुए पेरा ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया है। हाकी प्लेयर सुशीला चानू की कप्तानी में वूमन्स हाकी जूनियर वर्ल्ड कप में कांस्य पदक जीता था। इसके साथ ही उन्होंने एशियन गेम 2014 में टीम इंडिया को कांस्य पदक दिलाने में सबसे अहम भूमिका निभाई। द्रोणाचार्य अवार्ड पाने वाले शिवेंद्र सिंह फिलहाल भारतीय हाकी टीम के कोचिंग स्टाफ में हैं। सिंह ने 160 इंटरनेशनल मैच खेले हैं तथा इनमें 80 गोल लगाए हैं।

'जब तक श्रीराम मंदिर नहीं बनेगा तब तक शादी नहीं करूँगा', 32 साल बाद पूरा हुआ 'भोजपाली बाबा' का प्रण, अयोध्या से आया निमंत्रण

पुरानी दुश्मनी का हुआ खौफनाक 'अंत', मामला जानकर काँप उठेगी रूह

'टॉयलेट' के कारण आई तलाक की नौबत, जानिए पूरा मामला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -