मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार ने कैबिनेट गठन के बाद शुरू किया अपना खेल,  'ट्रांसफर-ट्रांसफर'
मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार ने कैबिनेट गठन के बाद शुरू किया अपना खेल, 'ट्रांसफर-ट्रांसफर'
Share:

भोपाल : मंत्रिमंडल की शपथ लेने के महज 10 घंटे बाद ही बड़े-बड़े अधिकारियों पर कार्रवाई शुरू हो गई है। अधिकारियों पर कार्रवाई मंत्रियों की शिकायत के बाद जा रही है। जिसमें अधिकारियों की पोस्टिंग दूसरी जगहों पर हुई। इंदौर कलेक्टर निशांत वरवड़े को हटाकर मंत्रालय में मिशन संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के पद पर तैनात किया गया है। बताया जा रहा है की एक कैबिनेट मंत्री की शिकायत के बाद ऐसा किया गया। 

एक्शन में है सरकार 

जानकारी के मुताबिक भोपाल नगर निगम कमिश्नर अविनाश लवानिया को हटाकर इंदौर में कमर्शियल टैक्स में एडिशनल कमिश्नर के पद पर तैनात किया गया है। उन पर कैबिनेट मंत्री की ही शिकायत का असर हुआ। सरकार के एक्शन में आने का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सरकार बनने के बाद किसानों का कर्ज माफ किया गया। और अब मंत्रिमंडल शपथ के बाद ही करीब 16 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर किया गया है। 

पांच दिन में दूसरी पोस्टिंग

ट्रांसफरो का सिलसिला यही नहीं रुका इसी के साथ बी. विजयदत्ता को भोपाल नगर निगम का कमिश्नर बनाया गया। इससे पहले 20 तारीख को ही उन्हें गुना कलेक्टर के पद से हटाते हुए मंत्रालय में उपसचिव बनाया गया था। यानी महज पांच दिन में ही ये उनकी दूसरी पोस्टिंग है। इसके अलावा झाबुआ कलेक्टर को भी हटा दिया गया और उनके स्थान पर प्रबल सिपाहा को नया कलेक्टर बनाया गया। 

केंद्र सरकार के कंप्यूटर निगरानी के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हुई याचिका

अयोध्या राम मंदिर विवाद: चार जनवरी को होगी सुप्रीम कोर्ट में अहम् सुनवाई

राम मंदिर पर सुब्रमण्यम स्वामी ने याद दिलाया हलफनामा, कहा नरसिम्हा राव ने अदालत को बताया था समाधान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -