MP फिर बना 'टाइगर स्टेट', राज्य में 785 है बाघों की संख्या
MP फिर बना 'टाइगर स्टेट', राज्य में 785 है बाघों की संख्या
Share:

भोपाल: मध्यप्रदेश फिर बना टाइगर स्टेट, राज्य में बाघों की संख्या 785 हुई, बांधवगढ़ में सबसे ज्यादा टाइगर है। राष्ट्रीय बाघ सरंक्षण प्राधिकरण ने राज्यवार बाघों की गणना 2022 के आंकड़े जारी कर दिए हैं। इसी के साथ ही मध्य प्रदेश में टाइगर स्टेट का दर्जा बरकरार है। राज्य में सबसे ज्यादा 785 टाइगर पाए गए हैं। 2018 के मुक़ाबले 2022 तक 259 टाइगर मध्य प्रदेश में बढ़े हैं।

वही पिछले साल वर्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु में 2022 में हुई बाघों की गणना के आंकड़े जारी किए थे। पीएम द्वारा जारी रिपोर्ट में देशभर में 3167 बाघ बताए गए थे, मगर राज्य वार आंकड़े जारी नहीं हुए थे। बाघों के राज्यवार आंकड़े चार साल में जारी किए जाते हैं। 2018 में जारी किए बाघों के आंकड़े में मध्य प्रदेश में 526 बाघ थे। यह किसी प्रदेश में सबसे ज्यादा संख्या थी, जिस कारण मध्य प्रदेश को टाइगर स्टेट का तमगा मिला था। 

कर्नाटक 524 बाघों के साथ दूसरे स्थान पर था। पिछले साल हुई बाघों की गणना के मुताबिक मध्य प्रदेश में 600 से ज्यादा बाघों के होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, राज्य में पिछले सालों में बाघों की मौतों का आंकड़ा बढ़ा है, फिर भी मध्य प्रदेश के वन विभाग के आला अधिकारी एवं सरकार आशान्वित है कि मध्य प्रदेश फिर से टाइगर स्टेट बनेगा। जिम कार्बेट में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होने राज्य के वन मंत्री विजय शाह देहरादून पहुंच चुके हैं।

'मातृभाषा में शिक्षा भारतीय छात्रों के लिए न्याय के नए रूप की शुरुआत..', राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर पीएम मोदी का अहम संबोधन

सरकार का बड़ा ऐलान, पुलिस फोर्स में 30% भर्ती कोटा महिलाओं के लिए रिजर्व

कौन हैं तारिक मंसूर ? जिन्हे भाजपा ने बनाया पार्टी का उपाध्यक्ष, 2024 चुनाव से पहले दी बड़ी जिम्मेदारी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -