इस बिजनेसमैन से शादी करने जा रहीं हैं मौनी रॉय!
इस बिजनेसमैन से शादी करने जा रहीं हैं मौनी रॉय!
Share:

टीवी की खूबसूरत एक्ट्रेस मौनी रॉय जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। जी हाँ, हाल ही में मिली जानकारी के तहत जल्द ही अदाकारा दुल्हन बनने वाली हैं। वैसे आप जानते ही होंगे कि मौनी अपनी दमादार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। आए दिन अदाकारा अपने फोटोज को शेयर कर सुर्ख़ियों में बनी रहती हैं। इसी के साथ अदाकारा की एक्टिंग का हर कोई दीवाना है। इंस्टाग्रांम पर मौनी के 19।3 मिलियन फॉलोअर्स हैं जो उन्हें बहुत प्यार देते हैं और उन्ही के लिए यह चौकाने वाली खबर है कि मौनी रॉय शादी करने जा रहीं हैं।

खबरों के अनुसार मौनी दुबई के बिजनेसमैन सूरज नांबियार को डेट कर रही हैं। जी दरअसल कई बार उन्हें बाहर उनके साथ स्पॉट किया गया है और इसी के साथ ही सोशल मीडिया पर भी दोनों की फोटोज और वीडियो वायरल होती रहती हैं। अब सामने आने वाली एक रिपोर्ट में यह बताया जा रहा है कि यह कपल जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। मिली जानकारी के तहत दोनों जनवरी 2022 में एक दूसरे के साथ शादी करेंगे। कुछ मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मौनी के कजिन विद्युत रॉयसरकर ने अपने होमटाउन में एक अखबार से बात करते हुए इस बात का खुलासा किया है।

जी दरअसल मौनी के कजिन विद्युत रॉयसरकर ने कहा, 'मौनी और सूरज की शादी जनवरी 2022 में होगी। समारोह दुबई या इटली में होगा। कूच बिहार में भी शादी का रिसेप्शन होगा। मैं और मेरा परिवार उनके विवाह समारोह में शामिल होंगे।' हालाँकि अब तक कुछ भी ऑफिसियल नहीं है। बात करें मौनी के बॉयफ्रेंड सूरज के बारे में तो वह दुबई में बैंकर और बिजनेसमैन हैं। वह बेंगलुरु के एक जैन परिवार से ताल्लुक रखते हैं। काम के बारे में बात करें रो जल्द ही मौनी फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगी।

मौनी रॉय ने इस अनोखे तरीके से सेलिब्रेट किया अपना जन्मदिन

अपनी कातिलाना अदाओं से जन्मदिन पर मौनी रॉय ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा

मंदिरा बेदी ने कविता लिखकर दी मौनी को जन्मदिन की बधाई

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -