सई मांजेरकर और आयुष शर्मा का रोमांस भरा म्यूजिक वीडियो का मोशन पोस्टर हुआ आउट
सई मांजेरकर और आयुष शर्मा का रोमांस भरा म्यूजिक वीडियो का मोशन पोस्टर हुआ आउट
Share:

हिंदी सिनेमा के जाने माने अभिनेता आयुष शर्मा और सई मांजरेकर के म्यूजिक वीडियो 'मांझा' का मोशन पोस्टर सामने आ गया है। इसके साथ ही इस पोस्टर में जहां सई, लाल और सफेद रंग की सलवार सूट में नजर आ रही हैं तो वहीं आयुष सफेद टी शर्ट, हरी रंग की शर्ट और काली पैंट पहने दिख रहे हैं। वहीं दोनों छत की बाउंड्री पर बैठे पतंग उड़ाते प्रतीत हो रहे हैं। वहीं उनके पैरों के आस पास और भी पतंगे रखी हुई हैं। इसके अलावा पोस्टर में दोनों की जोड़ी खूब जच रही है। वहीं यह गाना 16 मार्च को रिलीज किया जाएगा।

सई और आयुष दोनों ने यह मोशन पोस्टर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। इसके साथ ही पोस्ट में दोनों की खुशी और उत्साह साफ देखी जा सकती है। यह पहली बार होगा जब दोनों एक साथ स्क्रीन साझा कर रहे हैं। वहीं इस गाने को विशाल मिश्रा ने अपनी आवाज दी है। वहीं इस गाने के बोल विशाल मिश्रा के साथ अक्षय त्रिपाठी ने लिखे हैं। इसका निर्देशन अरविंद खेरा ने किया है जिसे देसी म्यूजिक फैक्ट्री द्वारा लॉन्च किया जा सकता है ।

इसके साथ ही सई मांजरेकर की बात करें तो उन्होंने बीते साल सलमान खान के अपोजिट फिल्म 'दबंग 3' से हिंदी फिल्म जगत में कदम रखा है। इसके अलावा वह मशहूर अभिनेता महेश मांजरेकर की बेटी हैं। वहीं फिल्म में उनके अभिनय को मिली-जुली प्रतिक्रिया हासिल हुई थी। प्रभु देवा निर्देशित इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा और किच्चा सुदीप भी अहम किरदारों में हैं। वहीं आयुष की बात की जाए तो इन दिनों आयुष अपनी आने वाली फिल्म 'क्वाथा' की तैयारियों में व्यस्त चल रहे हैं। वहीं इस फिल्म में वह एक आर्मी अफसर के किरदार में नजर आ सकते है ।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

A post shared by Saiee M Manjrekar (@saieemmanjrekar) on

फिल्मों की रिलीज पर कोरोनावायरस का असर, अक्षय की बढ़ी परेशानी

गीता बसरा ने इमरान हाश्मी के साथ किया था बॉलीवुड में डेब्यू, नहीं चला जादू

Baaghi 3 Box office : टाइगर श्रॉफ की फिल्म ने कमाए इतने करोड़

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -