बक्सर हिंसा में 250 से ज्यादा लोगों को बनाया गया आरोपी, जानिए पूरा मामला
बक्सर हिंसा में 250 से ज्यादा लोगों को बनाया गया आरोपी, जानिए पूरा मामला
Share:

बक्सर: बिहार के बक्सर में जमीन के मुआवजे को लेकर आंदोलन करने एवं 11 जनवरी को हिंसा करने वाले किसानों के विरुद्ध 3 FIR दर्ज की गई हैं। ये तीनों ही FIR मुफस्सिल पुलिस थाने में दर्ज की गई हैं। दो FIR में शिकायतकर्ता सतलज जल विद्युत निगम है जो थर्मल प्लांट का निर्माण कर रहा है तथा तीसरी FIR चौसा के अंचल अफसर ने दर्ज कराई है। पुलिस ने 38 नामजद एवं 250 से अधिक अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 

बक्सर के चौसा गांव में सतलज जल विद्युत निगम (एसजेवीएन) के थर्मल पावर प्लांट के लिए जमीन का अधिग्रहण किया गया है। किसान इसका उचित मुआवजा मांग रहे हैं। 10 जनवरी की देर रात पुलिस ने किसानों के घर में घुसकर प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज कर दिया। आरोप है कि पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं-पुरुषों के साथ बच्चों पर भी बर्बरतापूर्वक लाठियां बरसाईं। पिछले 10 जनवरी की रात घरों में घुसकर पुलिस द्वारा लाठियां बरसाए जाने की घटना के पश्चात् किसान भड़क गए। उन्होंने गाड़ियों को फूंक दिया। चौसा पावर प्लांट में भी तोड़फोड़ कर दी। किसानों ने मोर्चा खोल दिया तथा रात भर हंगामा करते रहे। किसानों ने खूब प्रदर्शन किया एवं बसों में आग लगा दी। पुलिस की गाड़ियां भी फूंक डालीं। किसान बीते 2 महीने से मुआवजे की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।  

दरअसल, चौसा में एसजेवीएन के द्वारा पावर प्लांट के लिए किसानों का भूमि अधिग्रहण 2010-11 से पहले किया गया था। उस वक़्त किसानों को 2010-11 के मुताबिक, मुआवजे का भुगतान किया गया था। तत्पश्चात, कंपनी ने फिर 2022 में किसानों की जमीन अधिग्रहण करने की प्रक्रिया आरम्भ की। तत्पश्चात, किसान अब मौजूदा दरों के हिसाब से अधिग्रहण की जाने वाली जमीन का मुआवजा मांग रहे हैं। कंपनी पुरानी दर पर ही मुआवजा देकर जबरदस्ती जमीन अधिग्रहण कर रही है। इसके विरोध में बीते 2 महीने से किसान आंदोलन कर रहे हैं। इसको लेकर पुलिस ने रात में घर में घुसकर महिलाओं, पुरुषों एवं बच्चों पर बर्बरतापूर्ण तरीके से लाठी बरसाई। 

जोशीमठ के बाद इन शहरों में पड़ी दहशत की 'दरारें', मचा हड़कंप

एक साथ मायके लौटी हजार बेटियां, खिले उठे सबके चेहरे

जरा सी बात पर सनकी ने घोंप दिया दो लोगों को चाकू, मचा हड़कंप

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -