क्या बुझ जाएगा बिहार की सियासत का 'चिराग' ? JDU में शामिल हुए लोजपा के 200 से अधिक नेता
क्या बुझ जाएगा बिहार की सियासत का 'चिराग' ? JDU में शामिल हुए लोजपा के 200 से अधिक नेता
Share:

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी शिकस्त के बाद लोजपा प्रमुख चिराग पासवान को एक और बड़ा झटका लगा है। लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान के ये झटका किसी और ने नहीं बल्कि किसी समय उनके साथी रहे नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने दिया है। पूर्व MLA रामेश्वर प्रसाद चौरसिया सहित लोजपा के 200 के अधिक नेता JDU में शामिल हो गए हैं। ये सभी नेता गुरुवार को पटना में JDU के प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक मिलन समारोह में JDU में भर्ती हो गए।

लोजपा से आए नेताओं को JDU नेता आर सी़ पी़ सिंह और उमेश सिंह कुशवाहा ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई। जदयू में शामिल हुए नेताओं में कई प्रकोष्ठों के अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष बताए जा रहे हैं। JDU का 'तीर' थमने के बाद लोजपा नेता रामनाथ रमन पासवान ने लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान पर कई गंभीर इल्जाम लगाए। पासवान ने चिराग को ठग करार देते हुए कहा कि जिस नेता ने बिहार में जन्म नहीं लिया है, उनको बिहार के संबंध में क्या ही जानकारी होगी? उन्होंने लोजपा को ठगों की पार्टी बताते हुए कहा कि चिराग पासवान को जेल जाने से कोई नहीं बचा सकता।

वहीं, JDU का दामन थाम चुके केशव सिंह ने चिराग पासवान पर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में लोजपा ने NDA को क्षति पहुंचाई। उन्होंने कहा कि लोजपा ने राजद से मिलीभगत कर ऐसी चाल चली थी। वहीं, लोजपा से जदयू में आए नेताओं का स्वागत करते हुए JDU के अध्यक्ष आर सी पी सिंह ने कहा कि आज लोजपा के 208 लोग जदयू में भर्ती हुए हैं। उन्होंने कहा कि इनके आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी।

मिजोरम नेशनल फ्रंट ने जीता आइजोल नगर निगम चुनाव

पत्नी 'पायल' से जल्द तलाक चाहते हैं उमर अब्दुल्ला, सुप्रीम कोर्ट ने दाखिल की याचिका

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने प्रकृति के साथ युद्ध की समाप्ति का किया आह्वान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -