मानसून सत्र के दूसरे दिन संसद में हो सकता है हंगामा
मानसून सत्र के दूसरे दिन संसद में हो सकता है हंगामा
Share:

नई दिल्ली। आज संसद में मानसून सत्र का दूसरा दिन होगा। इस दौरान विपक्षी दल सरकार को घेरने की तैयारी में लगे हैं। कांग्रेस द्वारा देश में किसानों की खस्ताहालत पर चर्चा हेतु लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव पारित कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार उक्त सत्र के पूर्व दिन कार्रवाई दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि देने के बाद स्थगित कर दी गई थी।

मिली जानकारी के अनुसार विपक्ष द्वारा मानसून सत्र के दूसरे दिन कई मामले उठाए जा सकते हैं इन मामलों में माॅब लिचिंग,जीएसटी, चीन द्वारा सिक्किम में गतिरोध जताने, किसान सहित विभिन्न मसलों का प्रमुखता से सामने रखने की तैयारी में जुटी है। इस हेतु विपक्ष के विभिन्न घटक दलों के ही साथ कांग्रेस को बैठक का आयोजन करना है।

माना जा रहा है कि किसान आंदोलन को लेकर भी विपक्ष केंद्र सरकार पर टिप्पणी कर सकता है। भारतीय जनता पार्टी इसके लिए पूरी तरह से तैयार है। भारतीय जनता पार्टी ने विभिन्न मसले हेतु रणनीति तैयार की है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा शशिकला के मसले पर विपक्षी दलों को घेरा जाएगा।

भारतीय जनता पार्टी के सांसद संसद के बाहर महात्मा गांधी की मूर्ति के समीप धरना दे सकते हैं। गौरतलब है कि संसद का मानसून सत्र सोमवार से प्रारंभ हुआ। सत्र के प्रारंभ में आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई तो दूसरी ओर लोकसभा सांसद विनोद खन्ना, अनिल माधव दवे को श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि सभा के बाद कार्रवाई स्थगित कर दी गई।

बीफ मसले और अन्य मामलों में विपक्ष सरकार को घेरेगा

तिरंगे पर ट्वीट कर बुरे फंसे दिग्विजय, यूजर्स ने दिखाया आईना

EX CM अखिलेश यादव की निशुल्क लैपटाॅप वितरण योजना को बंद करने का निर्णय

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -