मोनालिसा के रेड लुक ने बढ़ाया तापमान, नए शो का दिया हिंट
मोनालिसा के रेड लुक ने बढ़ाया तापमान, नए शो का दिया हिंट
Share:

भोजपुरी एक्ट्रेस और टीवी इंडस्ट्री में धमाल मचाने वाली मोनालिसा एक बार फिर सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहीं हैं। मोनालिसा सोशल साइट्स पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने नए-नए फोटोज से फैंस को मदहोश कर देती हैं। मोनालिसा एक ऐसी अदाकारा हैं जो हमेशा अपनी फोटोज की वजह से काफी सुर्खियों में रहती हैं। अब हाल ही में मोनालिसा ने रेड साड़ी में अपनी नई तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें उनका ग्लैमरस अंदाज नजर आ रहा है।

आप देख सकते हैं रेड साड़ी के साथ रेड बिंदी में मोनालिसा कितनी खूबसूरत लग रहीं हैं और इन तस्वीरों को देखकर आप भी अपने नजरें नहीं हटा पाएंगे। वैसे अपनी इन फोटोज को शेयर करने के साथ मोनालिसा ने एक नया खुलासा किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'रेड अलर्ट।' वहीं अदाकारा ने हैशटैग में लिखा है, 'जल्द ही कुछ आने वाला है।'

इसके अलावा मोनालिसा ने यह भी लिखा है, 'अनकही दास्तां।' वैसे आप सभी को बता दें कि मोनालिसा नए प्रोजेक्ट में नजर आने वाली हैं जिसका नाम अनकही दास्तां है। यह स्टार प्लस पर आने वाला नया शो है। आखिरी बार मोनालिसा शो नमक इश्क का में नजर आई थीं। इस शो में मोनालिसा के किरदार को काफी पसंद किया गया था हालाँकि वह अब नए शो के साथ आने वाली हैं। मोनालिसा को उनके बेहतरीन अभिनय के लिए जाना जाता है और वह शो नजर से भी खूब सुर्खियां बटोर चुकीं हैं।

बलात्कार: दर्द निवारक गोली खाकर सोई वायुसेना की महिला अफसर, नींद खुली तो शरीर पर नहीं थे कपड़े।।

टिकटॉक चैलेंज के चक्कर में बच्ची ने निगल ली 23 मैग्नेट्स, ऐसे बची जान

ईडी की छापेमारी के दौरान बीमार हुए शिवसेना नेता आनंदराव अडसुल, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -