बॉलीवुड में हिट होने आए थे इकबाल, फ्लॉप हुए तो टीवी इंडस्ट्री में मचाया धमाल
बॉलीवुड में हिट होने आए थे इकबाल, फ्लॉप हुए तो टीवी इंडस्ट्री में मचाया धमाल
Share:

टीवी इंडस्ट्री में सभी के दिलों में बसने वाले मोहम्मद इकबाल खान का आज जन्मदिन है। आज मोहम्मद इकबाल खान अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। मोहम्मद इकबाल खान को बॉलीवुड से लेकर टीवी इडंस्ट्री तक में देखा गया है। उन्होंने केवल टीवी ही नहीं बल्कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी धूम मचानी चाही लेकिन वह ऐसा कर न सके है। बॉलीवुड में वह कुछ ही फिल्मों में नजर आए और फिर उन्होंने टीवी इंडस्ट्री को अपना लिया। वह कश्मीर से मुंबई आए थे और आज जाने-माने स्टार बन चुके हैं।

इकबाल ने कश्मीर से ही अपनी पढ़ाई पूरी की। उन्होंने बॉलीवुड में 4 फिल्में की लेकिन किस्मत इतनी खराब थी कि चारों ही फ़िल्में फ्लॉप रहीं। फ्लॉप फिल्मों के चलते उन्हें बॉलीवुड में काम मिलना बंद हो गया। उसके बाद उन्होंने टीवी का रुख ले लिया। साल 2005 में इकबाल ने 'कैसा ये प्यार है' से टीवी में एंट्री की। इस शो के बाद वह पॉपुलर हो गए। देखते ही देखते उन्हें कई शोज मिले और उन्होंने लगातार 19 सीरियल में काम किया।

वहीँ आप सभी ने आखिरी बार उन्हें शो दिल से दिल तक में देखा होगा जो बहुत बेहतरीन रहा था। वैसे इकबाल ने स्नेहा छाबड़ा से शादी की है। दोनों की मुलाकात एक वीडियो एलबम की शूटिंग के दौरन हुई थी। आप सभी को हम यह भी बता दें कि शादीशुदा एक्टर इकबाल का नाम उनकी को-एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन के साथ जुड़ चुका है हालाँकि बाद में दोनों ने यह साफ़ कर दिया था कि दोनों के बीच कुछ नहीं है। फिलहाल इकबाल को हमारी तरफ से जन्मदिन की शुभकामनाएं

कपूर खानदान के इस मशहूर एक्टर ने कहा दुनिया को अलविदा

कपूर परिवार को एक और झटका, हार्ट अटैक के चलते 'राजीव' का निधन

यहां हो रही हैं सहायक प्रोफेसर के पदों पर भर्तियां, जानिए पूरा विवरण

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -