कपूर खानदान के इस मशहूर एक्टर ने कहा दुनिया को अलविदा
कपूर खानदान के इस मशहूर एक्टर ने कहा दुनिया को अलविदा
Share:

बॉलीवुड में एक बार फिर से शोक की लहर दौड़ गई है। जी दरअसल हाल ही में मिली जानकारी के मुताबिक राज कपूर के सबसे छोटे बेटे और रणधीर और ऋषि कपूर के छोटे भाई राजीव कपूर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। आज उनका निधन हो गया है। खबरों के अनुसार उनका निधन दिल का दौरा पड़ने के कारण हुआ है। आपको बता दें कि राजीव कपूर की उम्र 58 साल थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54)

आज सुबह के समय ही उन्हें हार्ट अटैक आया और उसके बाद ही रणधीर कपूर ने उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट करवाया। कहा जा रहा है जब वह अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। इस बारे में खुद रणधीर कपूर ने मुहर लगाई है। एक मशहूर वेबसाइट से बातचीत में उन्होंने कहा, 'मैंने अपना सबसे छोटा भाई राजीव खो दिया है। वह अब इस दुनिया में नहीं हैं। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की मगर बचा नहीं सके। मैं अभी हॉस्पिटल में ही हूं और उनकी डेड बॉडी मिलने का इंतजार कर रहा हूं।'

वहीँ आप देख सकते हैं नीतू कपूर ने भी इंस्टाग्राम पर राजीव कपूर की फोटो शेयर करते हुए उनके निधन की खबर को कन्फर्म किया है। राजीव कपूर के बारे में बात करें तो उन्होंने राज कपूर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' में साल 1985 में डेब्यू किया था। इस फिल्म के बाद वह बहुत कम फिल्मों में नजर आए थे। वह अपने काम के लिए लोगों के बीच मशहूर थे और आज भी लोग उन्हें बहुत पसंद करते हैं। 

मिथाली राज को पूर्व कप्तान कहने पर भड़कीं तापसी, कहा- 'इसी वजह से फिल्म बन रही है'

जन्मदिन पर माँ संग तस्वीरें शेयर कर सारा अली खान ने दी बधाई

नसीरुद्दीन शाह के ट्वीट्स ने मचाया बवाल, पत्नी बोली- 'उनका ट्विटर अकाउंट है ही नहीं'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -