कपूर परिवार को एक और झटका, हार्ट अटैक के चलते 'राजीव' का निधन
कपूर परिवार को एक और झटका, हार्ट अटैक के चलते 'राजीव' का निधन
Share:

मुंबई: बॉलिवुड से एक और दुखद खबर आ रही है। राज कपूर के सबसे छोटे पुत्र और रणधीर और ऋषि कपूर के छोटे भाई राजीव कपूर का मंगलवार 9 फरवरी 2021 को देहांत हो गया है। राजीव कपूर 58 वर्ष के थे। खबर है कि सुबह दिल का दौरा पड़ने के बाद रणधीर कपूर उन्हें फ़ौरन हॉस्पिटल लेकर गए थे, किन्तु जब वह अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

रणधीर कपूर ने इस दुखद खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि, 'मैंने अपने सबसे छोटे भाई राजीव को खो दिया है। वह अब इस दुनिया में नहीं हैं। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन बचा नहीं सके। मैं अभी हॉस्पिटल में ही हूं और उनकी डेड बॉडी मिलने की प्रतीक्षा कर रहा हूं।' नीतू कपूर ने भी इंस्टाग्राम पर राजीव कपूर की फोटो साझा करते हुए उनके निधन की खबर की पुष्टि की है।

राजीव कपूर ने राज कपूर के निर्देशन में बनी फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' में साल 1985 में फिल्म जगत में कदम रखा था। इसके बाद वह कुछ ही फिल्मों में नजर आए थे। उन्होंने ऋषि कपूर की मुख्य भूमिका वाली फिल्म 'प्रेम ग्रंथ' का डायरेक्शन भी किया था।

मिथाली राज को पूर्व कप्तान कहने पर भड़कीं तापसी, कहा- 'इसी वजह से फिल्म बन रही है'

जन्मदिन पर माँ संग तस्वीरें शेयर कर सारा अली खान ने दी बधाई

नसीरुद्दीन शाह के ट्वीट्स ने मचाया बवाल, पत्नी बोली- 'उनका ट्विटर अकाउंट है ही नहीं'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -