हैदराबाद: एक हफ्ते में तीसरा रेप, अब नाबालिग सेल्सगर्ल का मो सूफियान ने किया बलात्कार
हैदराबाद: एक हफ्ते में तीसरा रेप, अब नाबालिग सेल्सगर्ल का मो सूफियान ने किया बलात्कार
Share:

हैदराबाद:  तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में एक हफ्ते के भीतर नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की तीसरी वारदात को अंजाम दिया गया है। इस बार नाबालिग के साथ बलात्कार का आरोपित 21 वर्षीय मोहम्मद सूफियान है। घटना कलापत्थर क्षेत्र की है। पुलिस ने आरोपित सूफियान को Pocso एक्ट व अन्य धाराओं में अरेस्ट कर के जेल भेज दिया है। घटना 31 मई 2022 (गुरुवार) की बताई जा रही है।

कलापत्थर थाने के इंस्पेक्टर एस सुदर्शन ने इस घटना और आरोपित की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पीड़िता को मेडिकल टेस्ट के लिए भेज दिया गया है। इसी के साथ मोहम्मद सूफियान पर भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 363, 376 (2) IPC के साथ पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पीड़िता चारमीनार इलाके में एक कपड़े की दुकान पर सेल्सगर्ल की नौकरी करती थी। 

घटना वाले दिन आरोपित ने पीड़िता को अपने घर ले जा कर उसका बलात्कार किया। बाद में उसे दुकान पर वापस छोड़ दिया। मीडिया को इंस्पेक्टर काला पत्थर ने बताया कि, '5 मई 2022 (रविवार) को पीड़िता ने अपने शरीर में हो रहे दर्ज के बारे में अपनी माँ को बताया। इसी के साथ उसने मोहम्मद सूफियान द्वारा की जा रही हरकतों की भी जानकारी दी।' बाद में पीड़िता की माँ की शिकायत पर मामला दर्ज कर के पुलिस ने सूफियान को अरेस्ट कर के जेल भेज दिया।

पत्नी नौकरी न कर सके, इसलिए शेर मोहम्मद ने कुल्हाड़ी से काट दिया बीवी का हाथ

मनोरंजन जगत में छाया है मौत का काला साया, सिद्धू के बाद इस रैपर का हुआ कत्ल

समंदर किनारे रेत पर लेटी ब्रिटिश महिला का बलात्कार, कुछ दिन पहले रूसी लड़की के साथ हुआ था दुराचार

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -