मिशन गगनयान: अंतरिक्षयात्रियों के लिए बनाया गया स्पेशल भोजन, ट्रेनिंग के लिए भेजा जाएगा रूस
मिशन गगनयान: अंतरिक्षयात्रियों के लिए बनाया गया स्पेशल भोजन, ट्रेनिंग के लिए भेजा जाएगा रूस
Share:

नई दिल्ली: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) अगले वर्ष 2021 में पहला मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशन गगनयान लांच करने वाला है। अपने इस अभियान के लिए इसरो ने पूरे देश से चार लोगों का चयन किया है। बताया जा रहा है कि ये लोग इस महीने के तीसरे हफ्ते में विशेष ट्रेनिंग के लिए रूस रवाना होने वाले हैं। ऐसे में भारतीय अंतरिक्षयात्रियों के लिए विशेष तरह का खाना बनाया गया है।

उल्लेखनीय है कि भारतीय अंतरिक्षयात्रियों के लिए तैयार भोजन में एग रोल्स, वेज रोल्स, इडली, मूंग दाल का हलवा और वेज पुलाव शामिल किया गया है। इस भोजन को मैसूर के रक्षा खाद्य अनुसंधान लैब में बनाया गया है। अतंरिक्षयात्रियों को खाना गर्म करने के लिए फू़ड हीटर्स भी प्रदान किए जाएंगे। इसके अलावा अंतरिक्षयात्रियों को पीने के लिए पानी और फलों का जूस दिया जाएगा। बता दें कि अतंरिक्ष में ग्रेविटी नहीं होती।

इस वजह से मिशन गगनयान में जाने वालों के लिए ऐसे विशेष कंटेनर तैयार किए गए हैं, जिनमें वह यह सामग्री लेकर जा सकें। बता दे कि लैब में तैयार हुआ अतंरिक्षयात्रियों का यह भोजन काफी हेल्दी है और अच्छी बात यह है कि यह एक वर्ष तक चल सकता है। हालांकि एक बार पैकेट खुलने के बाद उसे 24 घंटों के भीतर खाना होगा।

JNU Violence case: पिंकी ने हिंसा की जिम्मेदारी लेते हुए बोला,अगर हमारे यहां कोई भी देश विरोधी...

नए साल में लगातार बढ़ रही पेट्रोल-डीजल की कीमतें, जानिए क्या है आज के दाम

जबरदस्त गिरावट के बाद शेयर बाजार में लौटी रौनक, हरे निशान के साथ खुले सेंसेक्स और निफ़्टी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -